Kaushambi Minor Bride Ruckus News: होटल में दुल्हन बोली- ससुराल नहीं जाऊंगी और मचा दिया हंगामा, पुलिस आई तो खुला भयंकर कांड!

Rahul Jadaun 18 May 2025 04:24: PM 2 Mins
Kaushambi Minor Bride Ruckus News: होटल में दुल्हन बोली- ससुराल नहीं जाऊंगी और मचा दिया हंगामा, पुलिस आई तो खुला भयंकर कांड!

Kaushambi Minor Bride Ruckus News: उत्तर प्रदेश की कौशांबी पुलिस को सूचना मिलती है कि होटल पर एक मासूम लड़की हंगामा कर रही है, उसके साथ पूरी बारात है, ये सुनते ही पुलिस मौके पर पहुंचती है और जब असलियत का पता चलता है तो पुलिस को भी इंसानिय पर शर्म आने लग जाती है. क्योंकि एक मात्र 12 साल की लड़की को शादी के नाम पर बेच दिया गया था, बिहार की इस बेटी को राजस्थान का खरीरदार अपने साथ लेकर जा रहा था, जहां रास्ते में होटल पर खाना खाते समय लड़की ने जब हंगामा मचाना शुरू कर दिया तो होटल मालिक ने पुलिस को बुलाया, तब कहीं जाकर इस मासूम को बचाया जा सका.

बिचौलिया और दूल्हा हिरासत में लिया

पुलिस ने जब पूछा कि ये हंगामा क्यों हो रहा है तो वहां बताया जाता है कि हम बिहार से शादी करके आए हैं, राजस्थान जा रहे हैं. दुल्हन घर वालों को याद कर रही है इसलिए रो रही है. जब पुलिस ने दुल्हन को देखा तो वो पूरा मामला समझ गए, कि कैसे शादी के नाम पर 12 साल की लड़की को खरीदा गया है. इसके बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए बच्ची को वन स्टॉप सेंटर पर काउंसलिंग के लिए भेज दिया तो वहीं बिचौलिये और दूल्हे को हिरासत में ले लिया, इन लोगों से पूछताछ की जा रही है.

डेढ़ लाख के लिए माता-पिता ने बेच दिया

पूछताछ के दौरान ही खुलासा होता है कि लड़की का घर बिहार के आरा जिले हैं, जहां विशुनपूरा थाने के इलाके में इसके माता पिता रहते हैं, जिन्होंने अलवर के रहने वाले एक व्यक्ति को अपनी बेटी डेढ़ लाख रुपये में बेच दी है, किसी को कोई शक ना हो इसलिए शादी की सभी रस्में पूरी की गईं, लेकिन बच्ची ने जब हंगामा किया तो पूरा मामला खुल गया. लेकिन कौशांबी पुलिस और जानकारी निकालने के लिए आरा पुलिस के साथ भी संपर्क कर रही है.

होटल पर रुकी थी बारात

शनिवार की रात की बात है जब ये तथाकथित बारात कौशांबी में पुहंची तो वहां सैनी कोतवाली के इलाके में पड़ने वाले गांव अटसराय में एक होटल पर ये लोग खाना खाने के लिए रुकते हैं, इसी दौरान लड़की ने रो-रो कर हंगामा मचाना शुरू कर दिया था, इस पूरे बवाल को देखते हुए होटल संचालक ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पुहंच कर ये पूरी कार्रवाई की.

माता-पिता से भी करेंगे पूछताछ

पुलिस का कहना है कि अब इस मामले में लड़की के माता-पिता से भी पूछताछ की जाएगी, इसी लिए बिहार पुलिस से संपर्क किया जा रहा है, शुरूआती पूछताछ में डेढ़ लाख रुपये में लड़की को बेचने का मामला सामने आया है. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Child trafficking Crime News Breaking News Bihar crime News Child trafficking in Uttar Pradesh

Recent News