रेखा गुप्ता ने दिखाया ट्रेलर, केजरीवाल के खिलाफ बड़ा एक्शन

Abhishek Shandilya 22 Feb 2025 02:53: PM 1 Mins
रेखा गुप्ता ने दिखाया ट्रेलर, केजरीवाल के खिलाफ बड़ा एक्शन
  • सत्र के पहले दिन विधानसभा में रखी जाएगी केजरीवाल के करप्शन की फाइल
  • शीला दीक्षित, केजरीवाल, दोनों मुख्यमंत्रियों पर उठाए गए गंभीर हैं सवाल...
  • सीएम रेखा ने पहली ही बैठक में मोदी के कई फैसले दिल्ली में लागू कर दिए

अब देखिए दिल्ली का सीएम आवास, एक तस्वीर शीशमहल की है और दूसरी तस्वीर है रेखा गुप्ता के सीएम आवास की, जहां मीडिया पहुंची तो पता चला केजरीवाल ने एक नहीं बल्कि दो-दो शीशमहल बनवाए थे. आप तस्वीरों में देख सकते हैं कैसे पूरे घर को रिडिजाइन किया गया है, इसी खर्चे को लेकर बीजेपी विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने सवाल खड़े किया थे कि 86 करोड़ खर्च कर केजरीवाल दफ्तर क्यों बनवा रहे हैं.

ये भी आरोप लगा कि शीशमहल में न सिर्फ केजरीवाल रहते हैं, बल्कि अपने ऑफिस को भी फाइव स्टार होटल या शीशमहल की तरह बनाया है. दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों के छोटे केबिन को बड़ा बना दिया गया था, सीएम दफ्तर की ओर जाने वाले रास्ते में सजावट है, जैसे किसी राजा का काफिला निकल रहा हो, पूरे हिस्से का केजरीवाल ने ऐसा लुक बदला कि आप तस्वीर देखकर अंदाजा लगा लीजिए आम आदमी के नाम पर सीएम बने केजरीवाल कितने खास बन गए थे.

दूसरी तरफ सरकारी स्कूलों की मर्जर बिल्डिंग मनीष सिसोदिया का मुंह ताकते-ताकते थक गई, इन्हीं तमाम फाइलों का जिक्र सीएम रेखा गुप्ता ने संदेश दे दिया है कि विधानसभा के पहले ही सत्र में पहले दिन केजरीवाल के करप्शन की फाइल रखी जाएगी, और पूरे देश को दिखाया जाएगा केजरीवाल का घोटाला कितना अंदर तक था, जिसका दावा वो मीडिया के कैमरे पर करती हैं.

हालांकि जो सचिवालय केजरीवाल ने बनाया, उसमें सब सरकारी अधिकारी बैठते हैं, और वहीं से दिल्ली की सरकार चलती है, वहीं पर बैठी हैं नई मुख्यमंत्री, ये वही सचिवालय हैं, जिसे चुनाव जीतते ही मोदी के आदेश पर सील कर दिया गया था, यानि बहुत जल्द बहुत बड़ा सियासी भूकंप आने वाला है, इसीलिए केजरीवाल दुबक कर बैठे हैं और मीडिया के सामने आने से भी बच रहे हैं, क्योंकि उनकी अब असली पोल खुलने वाली है.

Arvind Kejriwal Rekha Gupta Delhi corruption Kejriwal corruption allegations

Recent News