श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ा सफल ऑपरेशन चलाकर दो आतंकियों को मार गिराया. मारे गए दोनों आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष ऑपरेटिव जाकिर अहमद गनी भी शामिल है. शनिवार शाम करीब 7:45 बजे शोपियां के चानपोरा गांव में सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया.
सेना की 44, 20 और 34 राष्ट्रीय राइफल्स, 3 पैरा और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की टीमों ने मिलकर घेराबंदी की. मुठभेड़ में जाकिर अहमद गनी (कुलगाम निवासी) और उसके साथी लतीफ भट मारा गया. जाकिर गनी सुरक्षा एजेंसियों की नजर में A++ श्रेणी का आतंकी था और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ माना जाता था.
जाकिर गनी कौन था?
सुरक्षा एजेंसियों के पास हालिया CCTV फुटेज भी थी, जिसमें गनी को शोपियां क्षेत्र में देखा गया था, जिससे उसके मौके पर होने की पुष्टि हुई. यह एनकाउंटर घाटी में आतंकवाद पर लगाम कसने की दिशा में सुरक्षा बलों की एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है. मारे गए आतंकियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.