होटल में रंगरलियां मनाते पकड़े गए अधिशासी अभियंता, महिला के पति ने पुलिस बुलाकर खोला राज!

Global Bharat 11 Aug 2026 12:21: PM 1 Mins
होटल में रंगरलियां मनाते पकड़े गए अधिशासी अभियंता, महिला के पति ने पुलिस बुलाकर खोला राज!

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अधिशासी अभियंता उदय प्रताप को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, उदय प्रताप एक महिला के साथ होटल में मौजूद थे, जहां महिला के पति की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को मौके पर पकड़ लिया गया। घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि महिला पहले बांदा में उदय प्रताप के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम कर चुकी है. सूत्रों का दावा है कि महिला से पुराना परिचय होने के बाद उसे लखनऊ बुलाया गया था. इसी दौरान उदय प्रताप भी गोंडा से लखनऊ पहुंचे. दोनों के होटल में होने की जानकारी महिला के पति को हुई, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलने पर पुलिस टीम होटल पहुंची. पुलिस की मौजूदगी में कमरे की जांच की गई और वहां मौजूद दोनों लोगों को बाहर लाया गया. महिला के पति ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अभी तक लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि या आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

मामले को लेकर यह भी सवाल उठ रहे हैं कि यदि महिला वास्तव में उदय प्रताप के अधीन काम कर चुकी थी, तो दोनों के बीच संबंध किस तरह के थे और उन्हें लखनऊ बुलाने के पीछे क्या वजह थी. फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

होटल में हुई इस कार्रवाई के बाद विभागीय स्तर पर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं. अब निगाह इस बात पर है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और उदय प्रताप तथा संबंधित महिला के बयान में घटना को लेकर क्या सामने आता है.

Uday Pratap Lucknow Hotel Case Executive Engineer Computer Operator Gonda Officer Case

Description of the author

Recent News