मामी और भांजे के इश्क में रोड़ा बन रही थी सास, दोनों ने मिलकर बनाई प्लानिंग और उतार दिया मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा

Global Bharat 12 Apr 2026 11:20: AM 1 Mins
मामी और भांजे के इश्क में रोड़ा बन रही थी सास, दोनों ने मिलकर बनाई प्लानिंग और उतार दिया मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा

लखनऊ : कहते हैं कि इसको अंधा होता है. यह न परिवार देखता है और न ही रिश्ता. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भांजे के इश्क में पागल मामी ने अपने ही सास को खाने में जहर देकर मौत के घाट उतार दिया. खाने में जहर देने के बाद सास की हालत बिगड़ गई. इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस को बहु पर संदेह हुआ. संदेह के आधार पूछताछ शुरू की गई. पूछताछ के बाद बहु ने घटना की कहानी बताई. साजिश का खुलासा होने के बाद भांजे की गिरफ्तार के लिए टीम उन्नाव गई है. डीएम के अनुमति के बाद शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के इब्राहिमगंज गांव में बुजुर्ग शांति देवी उम्र 65 वर्ष की 5 अप्रैल को अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी.  तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 6 अप्रैल को शांति देवी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. मृत्यु होने के बाद घर वालों ने उनके शौक को खेत में दफन कर दिया. संदिग्ध मृत्यु के बाद जांच में जुटी पुलिस को ग्राम प्रधान के द्वारा एक वीडियो दिया गया. ग्राम प्रधान के वीडियो के आधार पर शालिनी से पूछताछ की गई. पूछताछ में सामने आया कि चचेरे भांजे से इश्क चल रहा था. इश्क में सास बाधा बन रही थी, जिसके बाद दोनों ने साजिश के तहत मौत के घाट उतार दिया. बहु शालिनी से पूछताछ जारी है. वहीं, भांजे करन की गिरफ्तारी के लिए टीम उन्नाव के औरास रवाना हो गई. 

पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

घटना का खुलासा होने के बाद डीएम की परिमिशन के बाद 5 दिन के बाद शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जहर से मौत होने पर रिपोर्ट विसरा के लिए भेजा जाएगा. घटना में फोरेंसिक रिपोर्ट अहम माना जा रहा है. इसके साथ ही खाने में बची हुई रोटी की भी जांच की जाएगी. यदि रोटी में जहर मिलता है तो पुलिस के पास अहम सबूत आएगा.फिलहाल बेटे मनोज की तहरीर पर शालिनी और भांजे करने के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Lucknow News Lucknow Breaking News Aunty Bhanja News Aunty Bhanja Love Story लखनऊ न्यूज लखनऊ ब्रेकिंग न्यूज मामी भांजा न्यूज मामी भांजा लव स्टोरी

Description of the author

Recent News