लखनऊ: ग्लोबल भारत टीवी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में गहन पड़ताल की है. चैनल की ग्राउंड रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि शहर के विभिन्न इलाकों में मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे किए गए हैं. इन क्षेत्रों में अवैध मदरसे चल रहे हैं और करीब 1000 परिवारों की झुग्गियां अवैध रूप से बनी हुई हैं.
इन झुग्गियों में रहने वाले अधिकांश लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या मूल के बताए जा रहे हैं. ग्लोबल भारत टीवी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की, जहां कई संदिग्धों ने अपने दस्तावेज दिखाने में असमर्थता जताई. कुछ मामलों में बारपेटा (असम) जैसे क्षेत्रों से जुड़े नाम और गतिविधियां सामने आईं, जो घुसपैठ की साजिश की ओर इशारा करती हैं.