मेरठ के मुंडाली थाने की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर बदमाश आबिद को आखिरकार पकड़ ही लिया। आबिद पर न सिर्फ गौकशी का आरोप है, बल्कि उसके खिलाफ कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने उसे हरियाणा के पलवल से गिरफ्तार किया। लेकिन आरोपी को पकड़ना इतना आसान नहीं था।
मौका देखकर आरोपी ने पुलिस की पिस्टल निकाल ली
सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब आबिद को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने पेट दर्द और उल्टी की बात कहकर पुलिस की गाड़ी रुकवाई। मौका मिलते ही उसने दारोगा की पिस्टल चुपचाप निकाल ली और भागने लगा।
अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया
इतना ही नहीं, उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। लेकिन पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की और एक गोली उसके पैर में जा लगी। घायल आबिद को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने उससे छीनी गई पिस्टल और गोलियां भी बरामद कर ली हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि उसके ऊपर पहले से ही कई केस दर्ज हैं। उस पर इनाम भी रखा गया था, जिसकी वजह से उसकी गिरफ्तारी बड़ी बात मानी जा रही है। फिलहाल उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, लेकिन पुलिस की निगरानी में.
UP police encounter
cow slaughter accused
25
000 reward criminal
Abid arrested
snatched cop's pistol
Meerut encounter
criminal shot in leg
police firing
wanted gangster
Muzaffarnagar crime
absconding criminal
Palwal arrest
UP crime news
illegal cattle slaughter
police action Uttar Pradesh.