'बाबर जिस देश से आया, वहीं से पीएम को अवॉर्ड...' ओवैसी का बीजेपी-संघ परिवार पर तंज

Amanat Ansari 31 Aug 2026 05:59 PM 1 Mins
'बाबर जिस देश से आया, वहीं से पीएम को अवॉर्ड...' ओवैसी का बीजेपी-संघ परिवार पर तंज

नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर बीजेपी और संघ परिवार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उसी देश से मिला है, जहां से मुगल सम्राट बाबर भारत आए थे.

ओवैसी ने रविवार को कहा, “मैं बीजेपी को बधाई देता हूं. जिस देश से बाबर भारत आए थे, उसी देश ने प्रधानमंत्री को अवॉर्ड दिया है. फरगना वैली उज्बेकिस्तान में है. आजकल प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, अवॉर्ड लेकर लौटते हैं. बधाई हो.” उन्होंने आगे कहा, “आप बाबर के नाम पर इतनी गालियां देते थे, लेकिन उसी देश के लोग आपको अवॉर्ड दे रहे हैं. संघ को इस पर चिंतन करना चाहिए. उम्मीद है कि संघ परिवार और आरएसएस के समर्थक अब बाबर का नाम इस तरह नहीं लेंगे.”

प्रधानमंत्री मोदी को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने ताशकंद दौरे के दौरान ‘ओलिय दराजली दुस्तलिक’ ऑर्डर प्रदान किया. यह विदेशी नेताओं के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान है. पीएम मोदी ने इसे भारत-उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत रिश्तों को समर्पित किया. ओवैसी के इस बयान ने राजनीतिक चर्चाओं में एक बार फिर इतिहास और वर्तमान कूटनीति के बीच के संबंध को छेड़ दिया है.

Asaduddin Owaisi Narendra Modi Uzbekistan award Order of Oliy Darajali Dustlik

Recent News