US Intelligence Chief Tulsi Gabbard: अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान उन देशों में शामिल है जो संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा पेश करते हैं. एक ब्रीफिंग के दौरान, तुलसी गबार्ड ने ईरान, चीन, रूस और उत्तर कोरिया को भी उन राष्ट्रों के रूप में नामित किया जो नए मिसाइल डिलीवरी सिस्टम विकसित कर रहे हैं, जिनमें परमाणु और पारंपरिक दोनों प्रकार के वॉरहेड शामिल हैं, और ये अमेरिका को अपनी पहुंच में ला रहे हैं.
गबार्ड ने कहा कि खुफिया समुदाय का आकलन है कि रूस, चीन, उत्तर कोरिया, ईरान और पाकिस्तान विभिन्न प्रकार के नए, उन्नत या पारंपरिक मिसाइल डिलीवरी सिस्टम पर शोध और विकास कर रहे हैं, जिनमें परमाणु और पारंपरिक पेलोड हैं, जो हमारे Homeland को अपनी रेंज में ला रहे हैं.
ब्रीफिंग के दौरान, अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने यह भी कहा कि उत्तर कोरिया रूस और चीन के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत कर रहा है. गबार्ड ने कहा कि अमेरिका ने पिछले साल जून में ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम को "पूरी तरह से नष्ट" कर दिया था. उन्होंने जोड़ा कि उसके बाद से ईरान के संवर्धन क्षमताओं को फिर से बनाने का कोई प्रयास नहीं देखा गया है.