मुहर्रम वाले जुलूस में लहराया फिलीस्तीन का झंडा, UP पुलिस ने किया तगड़ा इलाज!

Global Bharat 11 Jul 2024 01:50: PM 2 Mins
मुहर्रम वाले जुलूस में लहराया फिलीस्तीन का झंडा, UP पुलिस ने किया तगड़ा इलाज!

UP को योगी को क्यों चाहिए? क्यों चाहिए योगी का बुलडोज़र? भदोही में ऐसा क्या हुआ है कि दुनिया भर के मुस्लिम योगी की तरफ देखने लगे. सिर पर सफेद टोपी, चेहरे पर घनी दाढ़ी और बदन पर कुर्ता पहने मुस्लिम युवक के हाथ में फिलीस्तीन का झंडा कहां से आया? भदोही से TMC नेता को अखिलेश यादव ने टिकट दिया. मुहर्रम में वहां फिलीस्तीन का झंडा आया? वीडियो कब का है? कहां का है? आरोपी कौन है? पाकिस्तानी और फिलीस्तीनी एंगल क्या है? आपको बताएंगे लेकिन पहले आप तस्वीरों को ध्यान से देखिए.

योगी के UP में फिलीस्तीन का झंडा कहां से आया? 7 जुलाई को जब मोहर्रम का चांद निकला तो वहां एक जुलूस निकाला गया, जिसमें कई लोगों के हाथों में तिरंगा था, जबकि कई लोग फिलीस्तीन का झंडा हवा में लहरा रहे थे...वीडियो वायरल हुआ तो UP पुलिस के होश उड़ गए! योगी तक मामला पहुंचता, उसके पहले ही भदोही पुलिस एक्शन में आ गई.

फिलीस्तीन का पक्ष ओवैसी के साथ देश के मुसलमान इसलिए रख रहे हैं क्योंकि वहां इज़रायल हमला कर रहा है. भारत इज़राइल के साथ होता है, इसलिए ओवैसी के साथ कुछ मुस्लिम फिलीस्तीन का पक्ष रख अपना पक्ष रख रहे हैं. मुहर्रम के दिन कई ऐसी तस्वीरें आ सकती है. इसलिए भदोही पुलिस इस घटना को एक नज़ीर की तरह पेश करना चाहती है.

घटना औराई थाने का है, वहां से विधायक है बीजेपी के! भदोही की सीट भी बीजेपी लोकसभा में जीती है. UP में सरकार भी योगी की है, यहां तक की वहां का ब्लॉक प्रमुख भी बीजेपी का है. इसलिए कुछ ही देर में फिलीस्तीन वाला वीडियो देखकर भदोही से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया. औराई थाने के SHO सच्चिदानंद पांडेय जो दावा करते हैं वो हैरान कर देगा.

ये वीडियो रविवार रात का है. माधोसिंह इलाके के पास नेशनल हाईवे पर कुछ लोगों ने जुलूस निकाला. इसकी अनुमति इन्होंने पुलिस से नहीं ली थी. इसी जुलूस में साहिल ऊर्फ बादशाह और गोरख समेत कुछ लड़कों ने फिलीस्तीन का झंडा लहराया, इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 197 (2) यानी संविधान पर अविश्वास के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

मुहर्रम पर पुलिस लगातार मुस्लिम धर्मगुरूओं को समझा रही है. फिर भी ऐसा कैसे हो जाता है. यही हाल बाकी जिलों का भी है, पुलिस समझा रही है कानून से बड़ा क्यों नहीं लेकिन क्या फिलीस्तीन का झंडा लेकर आने वाले ये समझ गए है कि कानून का मतलब कुछ नहीं होता है. कभी पाकिस्तान का झंडा दिखना, कभी पाकिस्तान जिंदाबाद कहना, अब फिलीस्तीन का झंडा लाना, ओवैसी का संसद में फिलिस्तीन कहना क्या कहता है?

22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है. 17 जून को मुहर्रम मनाया जाएगा. पुलिस की छुट्टी रद्द है. योगी का आदेश है कोई भी जुलूस में तलवार लहराएगा तो जेल जाएगा. पुलिस सड़कों पर उतर गई है. मुसलमानों का कहना है तलवार लहराना उनके धर्म का हिस्सा है,कई मौलवी तो मानने को तैयार नहीं.

मुहर्रम में हथियारों का प्रदर्शन बैन होने पर मुस्लिम लीग प्रवक्ता मोहम्मद अतीक ने आपत्ति जताई है. उनका दावा है हिंदुस्तान में मुहर्रम शहादत का महीना है. यहां हिंदू मुस्लिम मिलकर मुहर्रम मनाते हैं. ये कहना कि मुहर्रम में हथियार लहराते हैं, फिजूल है. यहां  हर आदमी शांतिप्रिय रहता है. मुहर्रम शहादत का महीना है, लिहाजा इसको विवादित बनाने की जरुरत नहीं है, चाहे वो बीजेपी का कोई भी नेता हो. लेकिन योगी का आदेश है कि कुछ भी कर लो कोई हथियार नहीं लहराएगा. कोई फिलीस्तीन का झंडा उठाएगा तो उसका अंजाम भदोही वाले आरोपियों की तरह होगा.

Recent News