पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर चली गोली! इलाके में मचा हड़कंप

Global Bharat 02 Jun 2026 11:29: PM 1 Mins
पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर चली गोली! इलाके में मचा हड़कंप

Khan Sir Coaching Firing : पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके से फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के बाद आसपास मौजूद छात्रों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह फायरिंग दो कोचिंग संचालकों के बीच कथित वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ी हो सकती है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे और कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फायरिंग में कौन लोग शामिल थे और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी.

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन घटना ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Khan Sir Coaching Firing Patna Musallahpur Hat News Coaching Center Dispute Patna Firing Incident Bihar Crime News Today

Description of the author

Recent News