नासिक: प्यार का इजहार जब ड्यूटी और सपनों के साथ हो, तो वो पल अनमोल हो जाता है. ठीक यही नजारा देखने को मिला नासिक के कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल के दीक्षांत समारोह में. पायलट ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने वाले जवान भरत भारद्वाज ने समारोह के तुरंत बाद अपनी प्रेमिका आरुषि को हेलीकॉप्टर के सामने घुटनों के बल बैठकर प्रपोज कर दिया.
#WATCH | Maharashtra: The passing out parade at the Combat Army Aviation Training School in Nashik, concluded on an emotional note for a couple as Captain Bharat Bhardwaj proposed marriage to his partner. pic.twitter.com/8Un1ZNBP1F
— ANI (@ANI) June 2, 2026
भरत ने जेब से अंगूठी निकाली और आरुषि की उंगली में पहनाते हुए शादी का प्रस्ताव रखा. आरुषि को इस खूबसूरत सरप्राइज का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था. पल भर के लिए हैरान हुईं, फिर मुस्कुराते हुए उन्होंने भरत का प्रपोजल स्वीकार कर लिया. इस भावुक लम्हे को भरत के साथी अधिकारियों और दोस्तों ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ट्रेनिंग पूरी करते ही भरत ने कहा कि अब उनकी जिंदगी में एक नई जिम्मेदारी शुरू होने जा रही है. आरुषि ने बताया कि उन्हें कभी उम्मीद भी नहीं थी कि उन्हें इतना यादगार और खास सरप्राइज मिलेगा. भरत ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि असली बॉस तो पत्नी ही होती है.
दीक्षांत समारोह के बाद यह रोमांटिक प्रपोज पूरे परिसर में छा गया. सभी ने युवा जोड़े को बधाई दी और इस अनोखे अंदाज को सराहा. देश की सेवा के लिए तैयार हो रहे जवान का यह प्यार भरा कदम न सिर्फ दोनों के लिए, बल्कि देखने वालों के लिए भी दिल छू लेने वाला रहा. पायलट बनने के बाद सबसे पहले दिल जीतना भरत भारद्वाज ने ये कर दिखाया.