नेपाल के RSP चीफ रवि लामिछाने का BJP दफ्तर में रेड कार्पेट स्वागत, बालेन शाह को लगी मिर्ची

Amanat Ansari 02 Jun 2026 07:53: PM 1 Mins
नेपाल के RSP चीफ रवि लामिछाने का BJP दफ्तर में रेड कार्पेट स्वागत, बालेन शाह को लगी मिर्ची

नई दिल्ली: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रवि लामिछाने मंगलवार को दिल्ली पहुंचे. उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. BJP मुख्यालय में उनके और उनके प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया गया. रेड कार्पेट बिछाया गया और पूरा प्रोटोकॉल फॉलो किया गया. यह यात्रा भाजपा अध्यक्ष के निमंत्रण पर हुई है.

विदेश मंत्री जयशंकर से भी मुलाकात

रवि लामिछाने ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मुलाकात की. जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि दोनों के बीच भारत-नेपाल विकास साझेदारी और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई.

क्यों महत्वपूर्ण है यह यात्रा?

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने हाल ही में संसद में भारत के साथ सीमा विवाद (कालापानी-लिपुलेख) पर तीखे बयान दिए थे. शाह ने विवाद के समाधान में चीन और ब्रिटेन की भूमिका की बात की थी, जिस पर भारत ने सख्त एतराज जताया है. भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत-नेपाल सीमा विवाद केवल द्विपक्षीय मुद्दा है और किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका स्वीकार नहीं की जाएगी.

राजनीतिक संदेश

रवि लामिछाने की यह दिल्ली यात्रा और BJP के साथ उनकी निकटता को नेपाल में भारत की सक्रिय कूटनीति के तौर पर देखा जा रहा है. यह नेपाल के उन नेताओं के लिए भी साफ संदेश माना जा रहा है जो तीसरे देशों को सीमा विवाद में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली और सहयोग बढ़ाने की दिशा में यह मुलाकात अहम कदम साबित हो सकती है.

india nepal border india nepal border dispute kalapani dispute kalapani limpiyadhura

Recent News