बरेली में 12 टोपी वालों को पुलिस ने लिया हिरासत में, हुआ बड़ा खुलासा

Abhishek Chaturvedi 18 Jan 2026 10:42: PM 2 Mins
बरेली में 12 टोपी वालों को पुलिस ने लिया हिरासत में, हुआ बड़ा खुलासा

UP Crime News: योगी का संदेश साफ है, माहौल खराब करोगे तो बख्शे नहीं जाओगे...फिर भी कुछ लोग माहौल खराब करने पर तुले हैं. टोपीवालों के दुश्मन टोपीवाले ही क्यों बन रहे हैं. मुस्लिम बहन-बेटियों को कभी कोई मोरल पुलिसिंग सीखाता है, नकाब उतारकर पार्क में बैठने कहता है, तो कभी खाली घर पर कब्जा जमाकर मदरसा बना लेता है. जिस बरेली में मौलाना तौकीर रजा के समर्थकों ने पुलिस पर हमला किया था, उसी बरेली में 24 घंटे में दो ऐसी घटनाएं हुई, जहां पुलिस तुरंत एक्शन नहीं लेती तो मामला काफी आगे बढ़ सकता था.

घटना नंबर 1: खाली घर कब्जाया, मदरसा बनाया!

ये तस्वीरें किसी मस्जिद की नहीं हैं, बल्कि मोहम्मदगंज गांव के एक खाली पड़े घर की है. घर के मालिक का है हनीफ, जिसे यहां परिवार के साथ रहना चाहिए था. पर उसके घर पर कुछ टोपीवालों ने कब्जा जमा लिया. और उसे अस्थायी मदरसा बनाकर नमाज पढ़ने लगे. आसपास के लोगों को लगा कि कुछ संदिग्ध गतिविधियां लग रही हैं तो सीधा पुलिस को इत्तला किया. पर हैरानी की बात ये थी कि पुलिस को भी ये लोग बरगलाने की कोशिश करने लगे.

पर योगी की पुलिस समझ गई एक्शन में देरी मतलब मोहल्ले का माहौल बिगड़ना. नतीजा 10-12 लोग तुरंत हिरासत में लिए जाते हैं, और बाकी फरार लोगों की तलाश में पुलिस जुट जाती है. पर सवाल ये उठता है क्या किसी का घर खाली पड़ा है तो उसे कब्जा कर कोई मदरसा बना देगा. ऐसे तो हर मकान मालिक डर के साये में होगा. क्या ऐसा करने वालों का बरेली में कोई गैंग एक्टिव है. इसकी पड़ताल भी करने की हमने कोशिश की.

घटना नंबर 2: ‘हैदरी दल’ पर योगी का हंटर!

ये मासूम चेहरे वाला मजहर. अपनी हरकतों से एक नंबर का बिगड़ैल है...ये झारखंड में बैठकर, हैदरी दल नाम का संगठन चला रहा था, जो महिलाओं को कभी पार्क में तो कभी किसी सार्वजनिक जगह पर टोकता, उन्हें धर्म का मर्म समझाने के बहाने उनसे बदतमीजी करता, यहां तक कि मारपीट पर भी उतारू हो जाता...एक बुर्के वाली महिला को ये तक कह दिया कि पहले इसे उतारो फिर किसी के साथ बैठो.

जब शिकायत पुलिस तक पहुंची तो पहले बरेली से ही कई लोगों को पुलिस ने उठाया. पर गैंग का सरगना तुरंत नहीं पकड़ा गया था. जिसे लेकर बरेली के सीओ नगर प्रथम आशुतोष शिवम कहते हैं, ये तीन अकाउंट बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

लेकिन असल सवाल ये है कि मजहर के इन करतूतों के पीछे किसका माइंड था, किसने इसे ऐसा करने को कहा था. क्या ये बरेली में भी किसी के संपर्क में था. ऐसे कई सवालों का जवाब हो सकता है पुलिस पूछताछ में सामने आए. फिलहाल योगी का संदेश साफ है बहन-बेटी के साथ गलत करोगे तो अगले चौराहे पर यमराज टिकट काट देगा. और किसी ने किसी की जमीन कब्जाने की कोशिस की तो उसे नहीं छोड़ेंगे.

Bareilly News Bareilly Namaz Namaz video UP Police

Recent News