निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट को भारी सुरक्षा में लखनऊ ले गई पुलिस, गाड़ी के आगे लेटे समर्थक, धक्का-मुक्की भी हुई

Amanat Ansari 28 Jan 2026 05:34: PM 1 Mins
निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट को भारी सुरक्षा में लखनऊ ले गई पुलिस, गाड़ी के आगे लेटे समर्थक, धक्का-मुक्की भी हुई

नई दिल्ली: बरेली में निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को पुलिस ने भारी सुरक्षा के साथ शहर से बाहर ले गई. जैसे ही पुलिस उन्हें उनके सरकारी आवास से निकालकर वाहन में बैठाने की तैयारी में लगी, उनके समर्थक बड़ी संख्या में जमा हो गए.

समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी के आगे लेटकर रास्ता रोक दिया, जिससे पूरा इलाका तनावपूर्ण हो उठा। कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच जोरदार बहस और धक्का-मुक्की का दौर चला. माहौल बेकाबू होने लगा तो पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स बुलाई और काफी प्रयास के बाद रास्ता साफ करवाया.

इसके बाद अलंकार अग्निहोत्री को वाहन में सवार कराकर बरेली से रवाना किया गया. पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह प्रशासनिक नियमों के अनुसार की गई है. किसी तरह की कोई गैरकानूनी हरकत नहीं हुई, समर्थकों ने इस दौरान प्रशासन के विरुद्ध जोरदार नारे लगाए और इसे पक्षपातपूर्ण बताया.

ब्राह्मण सभा से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि अलंकार जी के बच्चे की सेहत ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें लखनऊ स्थित ससुराल ले जाया गया है. घटना के बाद पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है.

City Magistrate resigns UGC protest Alankar Agnihotri UP Police

Recent News