Prateek Yadav Death Case : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया . इस खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है. प्रतीक यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव के पति थे. हालांकि, अभी तक उनकी मौत की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन करीबी सूत्रों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहे थे.
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों में पारिवारिक और निजी जीवन की कई परेशानियों ने उन्हें काफी प्रभावित किया. पहले माता-पिता को खोने का दुख, फिर कारोबार में नुकसान और वैवाहिक रिश्तों में चल रही अनबन ने उन्हें अंदर से कमजोर कर दिया था. प्रतीक यादव फिटनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते थे और अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते थे. उनके अचानक निधन की खबर से परिवार, समर्थकों और करीबी लोगों में गहरा दुख है. फिलहाल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.