प्रयागराज: किराए के कमरे में तीन मूक-बधिर मिले मृत, पड़ोसियों ने सुनी थी रात की चीखें

Amanat Ansari 04 Aug 2026 05:00: PM 1 Mins
प्रयागराज: किराए के कमरे में तीन मूक-बधिर मिले मृत, पड़ोसियों ने सुनी थी रात की चीखें

प्रयागराज: शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लीडर रोड स्थित गढ़ी कला इलाके में एक किराए के कमरे से तीन लोगों के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है. इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. तीनों मूक-बधिर थे और कबाड़ी का काम करते थे. मंगलवार को सूचना मिलते ही डीसीपी (सिटी) मनीष शांडिल्य समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और पुलिस बल मौके पर पहुंचे.

डीसीपी ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी तक उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है. मकान मालिक भी उनकी पहचान नहीं बता सका. पड़ोसियों का कहना है कि सोमवार देर रात कमरे से आवाजें सुनाई दी थीं. मंगलवार को जब उन्होंने अंदर झांका तो तीनों शव पड़े मिले.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तीनों के बीच झगड़ा हुआ होगा, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मौत हो गई. डीसीपी मनीष शांडिल्य ने कहा कि तीनों मूक-बधिर कबाड़ी थे और एक किराए के कमरे में रह रहे थे. आगे की जांच जारी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी मुस्तैदी से जांच कर रही है.

Prayagraj Prayagraj police Gari Kala Triple murder

Recent News