दिवाली के मौके पर मशहूर घंटेवाला मिठाई की दुकान पर पहुंचे राहलु गांधी, प्रतिष्ठान मालिक ने ली कांग्रेस नेता की चुटकी

Amanat Ansari 21 Oct 2025 11:40: AM 1 Mins
दिवाली के मौके पर मशहूर घंटेवाला मिठाई की दुकान पर पहुंचे राहलु गांधी, प्रतिष्ठान मालिक ने ली कांग्रेस नेता की चुटकी

नई दिल्ली: दिल्ली की मशहूर घंटेवाला मिठाई की दुकान पर दिवाली के मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहुंचे. दुकान के मालिक सुषंत जैन ने उन्हें भारत का "सबसे योग्य कुंवारा" बताया और कहा कि उनकी दुकान लंबे समय से गांधी परिवार को मिठाइयां देती रही है. जैन ने राहुल से मजाक में कहा, "राहुल जी, जल्दी शादी कर लीजिए, हम आपकी शादी की मिठाई का ऑर्डर लेने के लिए इंतज़ार कर रहे हैं."

राहुल ने दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाना सीखा और उनका स्वाद भी लिया. जैन ने बताया कि राहुल के पिता, स्वर्गीय राजीव गांधी को इमरती बहुत पसंद थी, इसलिए उन्होंने राहुल को इसे बनाने की सलाह दी. राहुल को बेसन के लड्डू भी बहुत पसंद हैं, इसलिए उन्होंने ये दोनों मिठाइयां बनाईं.

राहुल ने दुकान के कर्मचारियों से दिवाली की शुभकामनाएं साझा कीं और पूछा कि वे इस त्योहार को कैसे खास बना रहे हैं. बाद में उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि घंटेवाला की मिठाइयों की मिठास सदियों पुरानी, पारंपरिक और दिल को छूने वाली है.

उन्होंने यह भी कहा कि दिवाली की असली मिठास मिठाइयों में नहीं, बल्कि रिश्तों और समुदाय में है. राहुल ने एक अन्य एक्स पोस्ट में देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि हर घर में खुशी, समृद्धि और प्यार की रोशनी फैले.

Rahul Gandhi Ghantewala sweet shop Diwali Politics

Recent News