पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन में चोटिल हुए राहुल गांधी, नाक से बहता दिखा खून

Amanat Ansari 21 Jul 2026 09:06: PM 1 Mins
पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन में चोटिल हुए राहुल गांधी, नाक से बहता दिखा खून

नई दिल्ली: मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी चोटिल हो गए. पुलिस हिरासत में लिए जाने के दौरान उनकी नाक से खून बहता दिखाई दिया. प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कांग्रेस और विपक्ष के कई नेताओं को हिरासत में लिया.

प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश में राहुल गांधी को चोट लगी. मीडिया द्वारा जारी तस्वीरों और वीडियो में हिरासत के दौरान उनकी नाक से खून बहता साफ दिख रहा है. कांग्रेस ने NEET-UG पेपर लीक मामले और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

राहुल गांधी ने प्रदर्शन से पहले कहा था कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है. प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात था. हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इस घटना को “बदसलूकी” बताते हुए कहा कि लोकतंत्र खतरे में है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार संसद में NEET से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन राहुल गांधी अपनी मांगों से पीछे हट रहे हैं.

Rahul Gandhi CJP protest Jantar Mantar Rahul Gandhi protest Rahul Gandhi news

Recent News