दुष्कर्म करते हुए रिकॉर्ड किया वीडियो, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला पहुंची थाने

Amanat Ansari 01 Jan 2026 11:52: PM 1 Mins
दुष्कर्म करते हुए रिकॉर्ड किया वीडियो, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला पहुंची थाने

बरेली: बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक महिला के साथ बलात्कार किया गया और उसकी निजी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली गई. पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी उनके पति का दूर का रिश्तेदार है और गुरसौली (बहेड़ी थाना क्षेत्र) का निवासी है. वह अक्सर उनके घर आया-जाया करता था.

1 दिसंबर को जब महिला घर पर अकेली थी, आरोपी ने जबरदस्ती घर में प्रवेश किया और उसे एक कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इस घटना के दौरान उसने मोबाइल से महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली.

इसके बाद आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला से पैसे की मांग शुरू कर दी. जब पीड़िता ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार वालों की हत्या करने तथा गाली-गलौज करने की धमकियां देने लगा. 3 दिसंबर को आरोपी ने एक सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर महिला की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर दीं और उन पर अभद्र टिप्पणियां लिखीं.

लगातार ब्लैकमेल और बदनामी से तंग आकर महिला ने नवाबगंज पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी. थाना प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है.

Bareilly News Bareilly Crime UP Crime Rape Video

Recent News