रूस से MBBS करके आया, भारत में कैंसर की नकली दवा बनाई; मचा हड़कंप

Amanat Ansari 26 Aug 2026 12:16 PM 1 Mins
रूस से MBBS करके आया, भारत में कैंसर की नकली दवा बनाई; मचा हड़कंप

Fake cancer medicine in Faridabad: फरीदाबाद में नकली कैंसर दवाओं के कथित कारोबार में गिरफ्तार डॉ. मनीष शर्मा की प्रोफाइल ने सबको हैरान कर दिया है. मध्य प्रदेश के भिंड मूल के इस डॉक्टर ने रूस से MBBS की पढ़ाई पूरी की, लेकिन भारत लौटने के बाद मेडिकल प्रैक्टिस के लिए जरूरी परीक्षा पास नहीं कर सके.

पुलिस के अनुसार, मनीष ने ग्वालियर से 12वीं तक पढ़ाई की और फिर MBBS के लिए रूस चले गए. 2014 में भारत लौटने के बाद कोचिंग ली, लेकिन परीक्षा में सफल नहीं हो सके. इसके बाद उन्होंने फरीदाबाद के पार्क अस्पताल में काम किया, फिर जवाहर कॉलोनी में KMC अस्पताल शुरू किया.

2023 में शादी के बाद सोहना में दूसरी ब्रांच भी खोली, लेकिन आर्थिक दबाव के कारण दोनों अस्पताल बंद हो गए. अस्पताल बंद होने के बाद पत्नी के साथ HK पॉलिक्लिनिक और HK फार्मासुटिकल्स नाम की फर्म शुरू की.

IndiaMART के जरिए दवाओं की बिक्री शुरू की. आरोप है कि उन्होंने तस्करी की गई, मिलावटी और नकली एंटी-कैंसर दवाएं बेचीं. कुछ मामलों में एक लाख रुपये वाले इंजेक्शन में सिर्फ पानी निकला. पुलिस अब सप्लाई चेन, ग्राहकों और अन्य शामिल लोगों की जांच कर रही है. मनीष शर्मा पर लगे आरोप जांच का हिस्सा हैं.

Fake cancer drugs IndiaMART HK Pharmaceuticals KMC Hospital

Recent News