रॉबर्ट वाड्रा ने किया राजनीति में आने का ऐलान, राज्यसभा भेज सकती है कांग्रेस!

Rahul Jadaun 17 Apr 2025 07:31: PM 1 Mins
रॉबर्ट वाड्रा ने किया राजनीति में आने का ऐलान, राज्यसभा भेज सकती है कांग्रेस!

ग्लोबल भारत नेशनल डेस्क: हरियाणा लैंड स्कैम में ED लगातार सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर शिकंजा सकती जा रही है, वाड्रा से रोज कई-कई घंटे पूछताछ हो रही है. अब इसी पूछताछ के बीच रॉबर्ड वाड्रा ने ऐलान किया है कि वो राजनीति में जरूर आएंगे. इसके साथ ही ये अनुमान भी जताया जाने लगा है कि वॉड्रा को कांग्रेस में कोई बड़ा पद मिल सकता है या फिर उन्हें राज्यसभा में भी भेजा जा सकता है.

राजनीति में जरूर आऊंगा

ईडी के सवालों में उलझ हुए रॉबर्ट वाड्रा से जब मीडिया ने सवाल किया कि क्या वो राजनीति में आएंगे तो इस बात पर उन्होंने कहा कि- जरूर आऊंगा अगर लोग चाहेंगे तो अपने परिवार के आशीर्वाद लेकर राजनीति में जरूर उतरूंगा, साथ ही वाड्रा ने ये भी दावा किया कि वो कांग्रेस के लिए मेहनत करेंगे. हम आंदोलन करते हैं, लोगों के लिए लड़ते हैं इसीलिए ईडी की जांच चलती ही रहेगी. लेकिन हम अन्याय के खिलाफ पूरी तरह से लड़ते रहेंगे, हम अन्याय के खिलाफ खड़े हैं इसीलिए ये सब चलता रहेगा.

वाड्रा ने बीजेपी पर लगाए आरोप

प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट ने बीजेपी पर भी कई आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि यह सब केवल बीजेपी का राजनीति प्रचार है, जिस दिन सोनिया गांधी और राहुल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई उसी दिन मुझे भी बुलाया गया. बीजेपी ये सब मीडिया के मध्यम से इस तरह दिखा रही है कि हम लोग कुछ गलत कामकर रहे हैं, जबकि जनता सब जानती और समझती है, लोग जागरूक हैं. इस बातों से कोई मतलब नहीं होता, बल्कि इससे मह और भी ज्यादा मजबूत होते हैं. असली सच्चाई तो ये है कि बीजेपी के पास कुछ भी नहीं है.

वाड्रा के इन बयानों के बाद कयास लगाया जाने लगा है कि सोनिया गांधी ने उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी कर ली है. क्योंकि जहां तक चुनाव में उतारने की बात है तो लोकसभा चुनाव में अभी साढ़े चार साल बाकी हैं. ऐसे में अगर वाड्रा को संसद भेजना होगा तो कांग्रेस इतना इंतजार नहीं करना चाहेगी. या फिर कुछ लोगों का ये भी मानना है कि वाड्रा को कांग्रेस के अंदर कोई बड़ा पद देकर भी उनकी राजनीति हैसियत को बड़ा दिखाया जा सकता है.

Robert Vadra Vadra's entry into politics investigation against Robert Vadra Haryana land scam ED interrogation

Recent News