नृत्य गोपाल दास के निधन की अफवाह, 9 को करेंगे श्री रामकथा का उद्घाटन, अयोध्या में रामलला के दर्शन का समय बदला, 3 से 11 तक मांस की बिक्री बंद

Global Bharat 01 Oct 2024 09:26: PM 2 Mins
नृत्य गोपाल दास के निधन की अफवाह, 9 को करेंगे श्री रामकथा का उद्घाटन, अयोध्या में रामलला के दर्शन का समय बदला, 3 से 11 तक मांस की बिक्री बंद

Ayodhya Ram Temple Related News: आयोध्या से कई जानकारी सामने आ रही है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और महंत नृत्य गोपाल दास की मौत की अफवाह पर ट्रस्ट की ओर से प्रतिक्रिया आई है. ट्रस्ट ने बयान जारी कर सोशल मीडिया पर वायरल खबर का खंडन किया है. दरअसल, एक शोसल मीडिया यूजर ने दावा किया है कि नृत्य गोपाल दास का निधन हो गया है. वहीं राम मंदिर ट्रस्ट ने इस खबर को अफवाह बताया है. राम मंदिर ट्रस्ट ने एक पत्र जारी कर इस खबर का खंडन किया है.

पत्र में जानकारी दी गई है कि महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के स्वास्थ्य को लेकर भ्रामक खबरें वायरल हो रही है, लेकिन यह बिल्कुल गलत है. महंत नृत्य गोपाल दास महाराज पूरी तरह से स्वस्थ हैं और वह अपने निजी स्थान मणिरामदास छावनी में ही रह रहे हैं. ट्रस्ट ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान ना दें और शेयर न करें.

आयोध्या में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अवसर पर 9 अक्टूबर से दिव्य रामकथा शुरू होने वाली है. वहीं प्रेमभूषण जी महाराज के कथा बाद 13 और 14 अक्टूबर को भजन गायिका शहनाज अख्तर का भजन और 15-16 अक्टूबर को तृप्ति शाक्या भक्तों भजन सुनाएंगे. यह जानकारी आयोजन समिति की ओर से पोस्टर जारी कर दी गई है. वहीं रामकथा के आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय महौल बना हुआ है.

साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जानकारी दी गई है कि 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को देखते हुए अयोध्या में 3 से 11 अक्टूबर तक मांस, मछली, मुर्गा और अन्य मांसाहारी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी. इसे लेकर सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की है. इसे लेकर सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह दुकानदारों को आदेश जारी किया है. साथ ही आदेश का सख्ती से पालन करने के लिए भी कहा गया है.

साथ ही मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम के दर्शन के समय में बदलाव किया गया है. जानकारी दी गई है कि ये बदलाव 3 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा. इसे लेकर श्रीराम ट्रस्ट ने नया टाइम टेबल जारी कर दिया है. मंदिर प्रशासन की ओर जारी टाइम टेबल में जानकारी दी गई है कि 3 अक्टूबर से रामलला की मंगला आरती साढ़े 4 बजे होगी. वहीं श्रृंगार साढे 6 बजे की जाएगी. अभी यह आरती 6 बजे हो रही है.

Nritya Gopal Das Ayodhya Ayodhya Ram Mandir

Recent News