मोदी कैबिनेट में बड़ा भूचाल! शक्तिकांत दास वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण संभालेंगी शिक्षा? देखें संभावित लिस्ट

Amanat Ansari 28 Jun 2026 01:25: PM 1 Mins
मोदी कैबिनेट में बड़ा भूचाल! शक्तिकांत दास वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण संभालेंगी शिक्षा? देखें संभावित लिस्ट

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल करने वाले हैं. संसद के मॉनसून सत्र से पहले होने वाले इस पुनर्गठन में कई दिग्गज मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदल सकते हैं, तो कुछ को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है. सबसे बड़ी चर्चा शक्तिकांत दास को वित्त मंत्री बनाने और निर्मला सीतारमण को शिक्षा मंत्रालय सौंपे जाने की है. NEET पेपर लीक विवाद में घिरे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर गाज गिरने की प्रबल संभावना है. कई संगठन उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. ऐसे में सरकार बड़े बदलाव के मूड में है.

संभावित नए चेहरे

  • नीतीश कुमार (JDU प्रमुख, बिहार)
  • शक्तिकांत दास (पूर्व RBI गवर्नर)
  • सुखेंदु शेखर राय (TMC छोड़कर आए)
  • राघव चड्ढा (पंजाब को तवज्जो)
  • श्रीकांत शिंदे (एकनाथ शिंदे के बेटे)
  • तरुण चुग

इन्हें लग सकता है झटका...

  • धर्मेंद्र प्रधान
  • निर्मला सीतारमण
  • नितिन गडकरी
  • हरदीप सिंह पुरी
  • मनोहर लाल खट्टर
  • अश्विनी वैष्णव
  • रवनीत सिंह बिट्टू

शक्तिकांत दास क्यों हैं चर्चा में?

69 वर्षीय शक्तिकांत दास का वित्तीय मामलों में लंबा अनुभव है. उन्होंने 8 बजट तैयार करने में भूमिका निभाई है और RBI गवर्नर के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए. अगर उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया तो वे डॉ. मनमोहन सिंह की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे. उन्हें जल्द ही राज्यसभा भेजा जा सकता है.

UP-पंजाब पर फोकस

फेरबदल में आगामी विधानसभा चुनावों (खासकर UP और पंजाब) को ध्यान में रखा जाएगा. पंजाब में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की जगह किसी नए सिख चेहरे या राघव चड्ढा को मौका मिल सकता है. राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है. यह फेरबदल न सिर्फ मंत्रिमंडल को नया रूप देगा बल्कि 2027 के चुनावों के लिए BJP की रणनीति का भी हिस्सा माना जा रहा है. हालांकि अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

Shaktikanta Das Finance Minister Nirmala Sitharaman Education Minister

Recent News