Singham Again box office collection day 3: सिंघम अगेन ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?

Global Bharat 04 Nov 2024 02:38: PM 1 Mins
Singham Again box office collection day 3: सिंघम अगेन ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?

Singham Again box office collection day 3: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की नई कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) ने अपने पहले वीकेंड को बहुत ही शानदार तरीके से खत्म किया है. फिल्म ने पहले दिन 43.50 करोड़ की कमाई करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और अगले दो दिनों में मामूली गिरावट के बावजूद अजय देवगन (Ajay Devgn) अभिनीत इस फिल्म ने 121 करोड़ की घरेलू कमाई के साथ वीकेंड को खत्म किया. सिंघम अगेन (Singham Again India collection) ने अपने पहले दो दिनों में भारत में 86 करोड़ की कमाई की. सैकनिल्क (Saconilc) की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन घरेलू बाजार में 35 करोड़ की कमाई की.

इससे फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई और इसकी कुल कमाई 121 करोड़ हो गई. सिंघम अगेन की रविवार की कमाई शनिवार की कमाई से करीब 17% कम रही. हालांकि, कई ट्रेड पंडितों ने इसका श्रेय भारत के कई हिस्सों में भाई दूज के त्यौहार को दिया है.

बता दें कि सिंघम अगेन, सिंघम सीरीज की तीसरी किस्त है, जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म रोहित शेट्टी की बड़ी कॉप यूनिवर्स का भी हिस्सा है, जिसमें रणवीर सिंह और अक्षय कुमार अभिनीत सिम्बा और सूर्यवंशी भी शामिल हैं.

सिंघम अगेन में अजय के साथ अक्षय और रणवीर कैमियो में नज़र आ रहे हैं और दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ द्वारा निभाए गए नए किरदार भी पेश किए गए हैं. फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर भी हैं, साथ ही सलमान खान का कैमियो भी है.

Singham Again Singham Sariri Rohit Shetty Ajay Devgan

Description of the author