UP के IPS अविनाश पाण्डेय ने कर दिया आर्मी वाला काम, पीलीभीत के ऑपरेशन की INSIDE स्टोरी आई बाहर!

Abhishek Shandilya 24 Dec 2024 06:45: PM 4 Mins
UP के IPS अविनाश पाण्डेय ने कर दिया आर्मी वाला काम, पीलीभीत के ऑपरेशन की INSIDE स्टोरी आई बाहर!

नई दिल्ली: IPS अविनाश के फोन की घण्टी बजी...तीन खालिस्तानी पीलीभीत में घुसे हैं...ज्यादा जानकारी नहीं है...जल्दी बैकअप टीम भेजनी होगी. कॉल करने वाले पीलीभीत के पुरनपूर थाने के SHO ने कंट्रोल रूम और अपने एसपी अविनाश पाण्डेय को ये जानकारी दी. एक कॉल CM आवास को भी की जाती है...इंफॉर्म किया जाता है कि तीन खालिस्तानी पीलीभीत में हथियारों के साथ हैं. कुछ भी हो सकता है. पंजाब पुलिस की तीन टीम पहुंची थी...अब सवाल उठता है कि जब UP छोड़कर अपराधी दूसरे राज्यों में छिपने के लिए भागते हैं तो फिर पंजाब के तीन खालिस्तानी UP में क्यों घुसे? उनके पास AK-47 कहां से आए? पंजाब पुलिस को अनुमान था कि इनके पास हाईटेक हथियार होंगे, ये सूचना मिलते ही दिमाग के तेज़ IPS अफसर अविनाश पाण्डेय ने तुरंत लॉंग रेंज वेपंस मंगवाए, यानि वो हथियार जो दूर से दुश्मन पर निशाना लगा सकते हैं.

दरअसल पीलीभीत में भारी संख्या में सिख समाज के लोग रहते हैं, इसलिए ये तीनों खालिस्तानी पंजाब में हमला कर UP में छिपने आए थे, अब IPS क्या चीज़ होती है ज़रा ये देखिए? एक IPS दिमाग से कितना तेज़ होता है ये भी समझिए, कैसे SP अविनाश पाण्डेय ने ऑपरेशन को लीड करते हुए पंजाब के तीन दुश्मनों को UP की धरती पर ढेर कर दिया. एसपी अविनाश पाण्डेय जब तक पहुंचते तब तक ये तीनों पीलीभीत से पंजाब की तरफ भागने लगे. उनके पीछे पूरनपुर थाने की गाड़ी, उसके पीछे SP अविनाश पाण्डेय की गाड़ी, उसके पीछे पंजाब के गुरदासपुर पुलिस की गाड़ी. आगे के सभी थानों को अलर्ट भेजा गया. और अचानक ये तीनों जंगल में छिप जाते हैं. अब तक IPS अविनाश को अंदाज़ा नहीं था कि इनके पास Ak-47 भी होगा. और फिर वो होता है जो नहीं होना चाहिए...ये छिपकर एक साथ 100 से ज्यादा राउंड गोली चलाते हैं.

30 मिनट तक पुलिस सामना करती रही. ना लाइव जैकेट, ना कोई सुरक्षा के ऊपकरण...असल में ऐसे ऑपरेशन आर्मी करती है, लेकिन IPS अविनाश पाण्डेय ने ये बता दिया कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस भी ऑर्मी की तरह ऑपरेशन को अंजाम दे सकती है...यूपी पुलिस ने जिस ऑपरेशन को अंजाम दिया उसपर पंजाब पुलिस ने क्या कहा? पहले ये सुनिए...पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और उनके नेता केजरीवाल योगी को एक अयोग्य CM कहते हैं, लेकिन सच पंजाब पुलिस की जुबान से सुनिए....पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने बताया ((IN ) मारे गए तीनों आतंकी पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स य़ानि KZF के सदस्य थे...इसका सरगना रणजीत सिंह नीटा पाकिस्तान में है...वो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करता है...ISI के इशारों पर पंजाब में माहौल बिगाड़ने की फिराक में था...

तीनों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं...इनका मुखिया वरिंदर सिंह उर्फ रवि था...रवि आगे अपने सरगना के साथ टच में था...इस मॉड्यूल को KZF के प्रमुख रणजीत सिंह नीटा और ग्रीस में रहने वाले जसविंदर सिंह मन्नू ऑपरेट करता था...ये दोनों ब्रिटेन में बैठे जगजीत सिंह उर्फ फतेह सिंह बागी को ऑर्डर देते थे...फतेह सिंह बागी रवि के साथ बातचीत करता था...जिसे ढेर किया गया है. जगजीत सिंह यूके आर्मी में भी काम कर चुका है, मगर अब मॉड्यूल चला रहा है….OUT अब आपको बताते हैं कौन हैं IPS अविनाश पाण्डेय जिनपर UP को गर्व है...

इस ऑपरेशन को लीड करने के लिए एसपी अविनाश पाण्डेय ने एक 10 योद्धाओं की टीम बनाई...आप हैरान होंगे ये वही दारोगा थे जिनकी तैनाती थाने में की जाती है. (GFX IN) टीम के कैप्टन खुद SP बने, SI अमित प्रताप सिंह,  इंस्पेक्टर नरेश त्यागी, एसएचओ पूरनपुर, एसआई ललित कुमार, हेड कांस्टेबल जगवीर, माधोटांडा के एसएचओ अशोक पाल, कांस्टेबल सुमित, हितेश, इंस्पेक्टर केबी सिंह और एस आई सुनील शर्मा की टीम थी. (GFX OUT) ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद पुलिस कुछ फोटो जारी करती है. फोटो देखकर घटना की गंभीरता को समझा जा सकता है. साल 2015 बैच के IPS अविनाश पाण्डेय यूपी के लखीमपुर खिरी के रहने वाले हैं. सिर्फ 35 साल के IPS ने जो कमाल किया वो देखकर योगी के साथ UP के DGP प्रशांत कुमार गदगद हैं. अगर ये तीनों नहीं पकड़े जाते तो ये कुछ भी कर सकते थे, इनके पास ऐसे हथियार थे ये तबाही ला सकते थे...

UP पुलिस का मज़ाक कुछ साल पहले कैसे उड़ाया गया था ज़रा ये भी देखिए, साल 2018 में संभल के जंगलों में एक अपराधी घुसा, SI की पिस्तौल अचानक फंस गई, उन्होंने मुंह से ही ठांय-ठांय की आवाज़ निकाली, उसके बाद उनके साथ पूरे पुलिस विभाग और योगी की आलोचना की गई. तब योगी को सीएम बने सिर्फ एक साल हुए थे, लेकिन अब योगी पिछले सात साल से up के सीएम हैं और जो काम आर्मी के जवान करते हैं ठीक उसी तरह up पुलिस ने कर दिखाया है. ठांय-ठांय से सीधे खालिस्तानियों को ढेर करने तक के सफर में योगी की सराहना की जानी चाहिए, क्योंकि अगर प्रशासक का आदेश होगा तो सिस्टम बदला जा सकता है.

ips avinash pandey avinash pandey avinash pandey latest news khalistani bogey khalistan

Recent News