केंद्रीय मंत्री के बेटे पर POCSO का मुकदमा, पिता बोले- उन्होंने खुद बेटे को पुलिस के हवाले किया

Amanat Ansari 16 May 2026 09:23: PM 1 Mins
केंद्रीय मंत्री के बेटे पर POCSO का मुकदमा, पिता बोले- उन्होंने खुद बेटे को पुलिस के हवाले किया

हैदराबाद: तेलंगाना के केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साई भागीरथ पर लगे POCSO (Protection of Children from Sexual Offences) मामले में नया मोड़ आया है. शनिवार को भागीरथ ने साइबराबाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस के मुताबिक, नाबालिग पीड़िता और उसके माता-पिता का बयान शनिवार को मेडचल जिला कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया. यह बयान लगभग 40 मिनट तक चला. इसी बीच मंत्री संजय ने कहा कि उन्होंने बेटे को खुद पुलिस के हवाले किया है.

मामले की जांच तेज कर दी गई है. साइबराबाद पुलिस ने इस मामले में पांच विशेष टीमें गठित की हैं. पहले भागीरथ की तलाश में लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था और लगातार छापेमारी चल रही थी. हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद भागीरथ के विदेश भागने की आशंका जताई जा रही थी.

इसी को देखते हुए पुलिस ने उनके खिलाफ LOC जारी किया था. पुलिस कॉल रिकॉर्ड और आईपी एड्रेस के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही थी. आत्मसमर्पण के बाद भागीरथ को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

Union Minister Bandi Sanjay Kumar Sanjay Kumar son Bandi Sai Bhagirath POCSO

Recent News