''मस्जिद के लाउडस्पीकर से किया गया दंगे का आह्वान...'' मुर्शिदाबाद हिंसा में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार का बड़ा दावा

Amanat Ansari 17 Apr 2025 11:49: AM 1 Mins
''मस्जिद के लाउडस्पीकर से किया गया दंगे का आह्वान...'' मुर्शिदाबाद हिंसा में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार का बड़ा दावा

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बुधवार को कोलकाता के भवानी भवन में डीजीपी राजीव कुमार से मुलाकात की. इस दौरान मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के पीड़ित भी मौजूद थे. मुलाकात के बाद मजूमदार ने दावा किया कि मस्जिद के लाउडस्पीकर से दंगे का आह्वान किया गया था. पीड़ितों के बयानों का हवाला देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि मस्जिद के लाउडस्पीकर से दंगे का आह्वान किया गया था.

तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए मजूमदार ने आगे कहा कि तौहा सिद्दीकी द्वारा दिया गया भड़काऊ बयान बेहद शर्मनाक है. उनकी प्रतिशत वृद्धि और जनसांख्यिकी में बदलाव के साथ यह मानसिकता बढ़ रही है. यह मानसिकता इसलिए है क्योंकि उन्हें ममता बनर्जी की सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार धार्मिक संस्थानों के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं करेगी.

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो पार्टी ऐसी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले किसी भी धार्मिक स्थल पर प्रतिबंध लगाएगी. केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) सक्रिय है, फिर भी राज्य पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है. उन्होंने कहा कि हिंसा के पीड़ित दुनिया को मुर्शिदाबाद में क्या हुआ, यह बताने के लिए कोलकाता पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय कर चुके हैं.

मजूमदार ने दावा किया कि मुर्शिदाबाद और शमशेरगंज के हिंसा प्रभावित इलाकों से कई निवासी मालदा भाग गए हैं और अब शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं. उन्होंने मीडिया से कहा कि मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में दंगों के बाद लोग मालदा चले गए और शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं. वहां से 11 लोग राज्य के लोगों के सामने अपना दर्द और पीड़ा व्यक्त करने के लिए यहां आए हैं.

बता दें कि कथित तौर पर वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान 11 अप्रैल को हिंसा भड़की थी. पुलिस ने अबतक 150 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया है और समसेरगंज और धुलियान समेत कई इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है. पहले बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी नेताओं पर सांप्रदायिक हिंसा की साजिश रचने का आरोप लगाया था. एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो बयान में उन्होंने धुलियान नगर पालिका के चेयरमैन मोहम्मद इंज़ामुल हक को मुख्य भड़काने वाला बताया.

sukant majumdar murshidabad violence murshidabad news murshidabad

Recent News