हाथरस: भाई ने बहन को किया गर्भवती, मां बोली- बुरा सपना समझकर भूल जाओ, अब पुलिस ही सहारा!

Amanat Ansari 24 Jan 2026 08:33: PM 1 Mins
हाथरस: भाई ने बहन को किया गर्भवती, मां बोली- बुरा सपना समझकर भूल जाओ, अब पुलिस ही सहारा!

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक बेहद संवेदनशील और दुखद घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया है. यहां एक 15 साल की नाबालिग किशोरी को उसके रिश्ते के भाई (बुआ के बेटे) ने बार-बार जबरन शारीरिक शोषण का शिकार बनाया, जिसके परिणामस्वरूप वह पांच महीने की गर्भवती हो गई. आरोपी की मां को बताया तो उन्होंने कहा कि बुरा सपना समझ कर बात को रफा-दफा करो और गर्भपात करा दो.

पीड़िता मुरसान थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है और कक्षा 10 में पढ़ रही है. आरोपी युवक बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद का निवासी है. जानकारी के मुताबिक, जुलाई महीने में वह पीड़िता के घर आया और कुछ दिनों तक ठहरा रहा. इसी दौरान उसने जबरदस्ती किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की विधवा मां जब काम पर बाहर होतीं, तो आरोपी मौका देखकर बेटी के साथ करीब 3-4 दिनों तक लगातार यह कुकर्म दोहराता रहा.

जब पीड़िता ने विरोध किया या किसी को बताने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी. इसके बावजूद वह बाद में भी घर आता रहा और अकेला पाकर शोषण जारी रखता रहा. कुछ समय पहले पीड़िता को पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद मां उसे अस्पताल ले गई. डॉक्टरों की जांच में पता चला कि किशोरी पांच महीने से गर्भवती है.

यह खबर सुनकर मां सदमे में चली गईं. इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी के साथ न्याय की मांग को लेकर हाथरस के एसपी से मुलाकात की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है. यह घटना न केवल परिवार के रिश्तों पर गहरा सवाल उठाती है, बल्कि समाज में नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा और ऐसे मामलों में त्वरित न्याय की जरूरत को भी रेखांकित करती है.

UP crime Hathras crime Hathras rape viral news

Recent News