मोहन भागवत के विरोध पर बवाल! अमेरिकी मेयर ममदानी से उद्धव गुट नाराज, कांग्रेस ने RSS पर उठाए सवाल

Amanat Ansari 26 Aug 2026 04:00 PM 1 Mins
मोहन भागवत के विरोध पर बवाल! अमेरिकी मेयर ममदानी से उद्धव गुट नाराज, कांग्रेस ने RSS पर उठाए सवाल

Protest against Mohan Bhagwat in the US: न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने मंगलवार को कहा कि वे मैडिसन स्क्वायर गार्डन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित कार्यक्रम का समर्थन नहीं करते. भागवत भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करेंगे.

ममदानी ने कहा कि यह निजी कार्यक्रम है और नगर प्रशासन के पास इसे रद्द करने का अधिकार शायद नहीं है. उन्होंने खुद को शहर का पहला भारतीय-अमेरिकी मेयर बताते हुए कहा कि उनकी मां का परिवार अभी भी भारत में रहता है.

इस बयान पर भारत में विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग आईं. शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने ममदानी के रुख पर कड़ा एतराज जताया. उन्होंने कहा कि RSS से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है और पार्टी के भी इससे अच्छे रिश्ते रहे हैं. विदेश में किसी भारतीय नेता का विरोध देश का अपमान है.  

वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने सीधे RSS पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि संघ न तो महाराष्ट्र में और न ही देश में रजिस्टर्ड है. यह NGO के मुखौटे में काम कर रहा है, दुनिया भर में इसके बैंक खाते हैं और कोई ऑडिट नहीं होता.  

मोहन भागवत RSS शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम के तहत अमेरिका पहुंचे हैं और शनिवार को MSG में करीब 5,000 लोगों को संबोधित करेंगे.

RSS Mohan Bhagwat Zohran Mamdani New York Congress Shiv sena UBT

Recent News