12 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी, फिर भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला! बंगाल में सनसनीखेज वारदात

Amanat Ansari 06 Jul 2026 02:21: PM 1 Mins
12 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी, फिर भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला! बंगाल में सनसनीखेज वारदात

दक्षिण 24 परगना: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर के सुरज्यापुर इलाके में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और हत्या की जघन्य घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. शनिवार को घर से निकली बच्ची का शव रविवार सुबह बोरी में बंद हालत में एक तालाब के पास मिला.  लड़की दोस्त के जन्मदिन के लिए गिफ्ट खरीदने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी.

परिवार ने आरोप लगाया कि चार लोगों ने उसे जबरन उठा लिया था. स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जिसने बच्ची के शव की लोकेशन बताई. शव बरामद होते ही गुस्साई भीड़ और परिजनों ने आरोपी पर हमला बोल दिया. पीट-पीटकर मार डाले गए आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई. प्रेसिडेंसी रेंज के आईजी कांकर प्रसाद बरुई ने पुष्टि की कि भीड़ ने आरोपी की हत्या कर दी.

एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शांतनु मंडल को हिरासत में लिया गया है. चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है. शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने बारुईपुर-जयनगर रोड जाम कर दिया, टायर जलाए और कई पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया. भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

आईजी ने मेगाफोन से आश्वासन दिया कि सभी दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाएगी. उधर टीएमसी से बागी और NDA का समर्थन करने वाली लोकसभा सांसद सायोनी घोष ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बात की. नाबालिग लड़की की बलात्कार व हत्या की जघन्य घटना पर कड़ी निंदा की और सरकार से सख्त एक्शन की मांग की. 

West Bengal South 24 Parganas Baruipur Suryapur

Recent News