NDA समर्थित परिमल नाथवानी कौन हैं, जिन्होंने कांग्रेस को दिया तगड़ा झटका

Amanat Ansari 18 Jun 2026 09:11: PM 1 Mins
NDA समर्थित परिमल नाथवानी कौन हैं, जिन्होंने कांग्रेस को दिया तगड़ा झटका

रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ. एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी क्रॉस वोटिंग की बदौलत जीत गए, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा. झारखंड विधानसभा में INDIA ब्लॉक के पास 56 विधायक थे, जिससे दोनों सीटें आसानी से जीती जा सकती थीं. लेकिन क्रॉस वोटिंग ने कांग्रेस का पूरा गणित बिगाड़ दिया.

क्रॉस वोटिंग का खेल

एनडीए के पास केवल 24 विधायक थे, लेकिन परिमल नाथवानी को 28 वोट मिल गए. इसका मतलब है कि INDIA गठबंधन (खासकर RJD और CPI(ML)L) के कुछ विधायकों ने उन्हें वोट दे दिया. कांग्रेस ने अपने सभी 16 विधायकों को एकजुट रखने का दावा किया, लेकिन सहयोगी दलों पर धोखा देने का आरोप लगाया.

कांग्रेस ने इसे हॉर्स ट्रेडिंग और पैसे की ताकत बताया. मंत्री दीपिका पांडे सिंह और प्रभारी के. राजू ने RJD व CPI(ML)L पर निशाना साधा. बीजेपी ने इसे ‘अंतरात्मा की आवाज’ बताया. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने इसे बड़ी नैतिक जीत करार दिया.

परिमल नाथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े हैं और इससे पहले दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. यह जीत NDA के लिए झारखंड में मनोबल बढ़ाने वाली साबित हुई है, जबकि INDIA गठबंधन में दरार के संकेत साफ नजर आए.

who is nda backed parimal nathwani who dealt a major blow to congress

Recent News