सोना-चांदी की चमक फीकी! MCX पर भारी गिरावट, 18 जून को एक साथ टूटे दाम

Amanat Ansari 18 Jun 2026 08:04: PM 1 Mins
सोना-चांदी की चमक फीकी! MCX पर भारी गिरावट, 18 जून को एक साथ टूटे दाम

नई दिल्ली: आज गुरुवार को सोने (Gold) और चांदी (Silver) के भाव में जोरदार गिरावट दर्ज की गई. अमेरिका-ईरान शांति समझौते और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसले के बाद निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (Safe Haven) से पैसा निकालना शुरू कर दिया, जिससे कीमती धातुओं पर भारी दबाव बन गया.

MCX पर आज के भाव

चांदी जुलाई फ्यूचर्स 2.8% की भारी गिरावट के साथ ₹2,44,750 प्रति किलो पर पहुंचते हुए लगभग ₹7,057 प्रति किलो सस्ता हो गया. सोना अगस्त फ्यूचर्स 1.55% गिरकर ₹1,51,501 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जिसमें लगभग ₹2,378 प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है.

24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम भाव

  • दिल्ली: ₹1,52,340  
  • मुंबई: ₹1,52,600  
  • पटना: ₹1,52,520  
  • जयपुर: ₹1,52,580  
  • कानपुर/लखनऊ: ₹1,52,640

22 कैरेट सोना: ₹1,39,645 से ₹1,39,920 प्रति 10 ग्राम तक
चांदी: ₹2,47,170 से ₹2,47,660 प्रति किलो तक

गिरावट की मुख्य वजहें

अमेरिका-ईरान शांति समझौता के कराण भू-राजनीतिक तनाव कम होने से सोने की Safe Haven डिमांड घटी. US Fed के फैसले के कारण ब्याज दरें स्थिर रखी गईं, लेकिन आगे बढ़ोतरी के संकेत दिए गए, जो गैर-ब्याज वाली संपत्तियों (Gold-Silver) के लिए नकारात्मक रहा. डॉलर मजबूत और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी हुई है.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी की औद्योगिक मांग (AI, डेटा सेंटर, सोलर, EVs) अभी भी मजबूत बनी हुई है, इसलिए लंबे समय में इसमें रिकवरी की उम्मीद है. निवेशकों को सलाह दी गई है कि गिरावट के इस दौर को खरीदारी के अवसर के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

Gold silver price Gold price today Silver price today Gold Rate

Recent News