रांची: झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दफ्तर पर हुए पेट्रोल बम हमले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का सीधा कनेक्शन सामने आया है. जांच एजेंसियों ने खुलासा किया है कि तीनों आरोपियों को ISI ने सोशल मीडिया के जरिए भर्ती किया था और RSS ऑफिस पर हमला करने का टास्क दिया था.
हमले का पूरा विवरण
16 जून की रात करीब 11:35 बजे रांची के निवारणपुर स्थित RSS दफ्तर पर दो पेट्रोल बम फेंके गए. एक बम गेट के बाहर बरामद हुआ, जबकि दूसरा दफ्तर की छत पर फेंका गया. हमले के बाद आरोपी भाग निकले थे, लेकिन SIT टीम ने उन्हें बिहार के गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. तीनों आरोपी झारखंड के ही रहने वाले हैं. एक रांची का, जबकि दो लोहरदगा जिले के. जांच एजेंसियों ने अभी उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन तीनों एक विशेष समुदाय से हैं.
चौंकाने वाले खुलासे
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों पर UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) की धारा 16 और 18 समेत विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. UAPA लगने से अब आरोपियों को जमानत मिलना बेहद मुश्किल हो गया है.
पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT गठित कर दी है और आगे की छानबीन जारी है.