प्रयागराज का वो सपा नेता कौन है, जिसने योगी की पुलिस को ही दौड़ाया, वीडियो हुआ वायरल!

Global Bharat 21 Aug 2024 03:43: PM 2 Mins
प्रयागराज का वो सपा नेता कौन है, जिसने योगी की पुलिस को ही दौड़ाया, वीडियो हुआ वायरल!

ये तस्वरीरें प्रयागराज का है, सफेद कुर्ता औऱ पायजामा पहने नेताजी का नाम है अमरनाथ मौर्या, ये सपा के दबंग नेता माने जाते हैं. दबंगई ऐसी कि हाथ में हर वक्त राइफल थामे रहते हैं,  और इस तस्वीर में भी आपको ये साफ-साफ दिख रहा होगा, लेकिन इसके पीछे की कहानी इतनी बड़ी है कि प्रयागराज से लखनऊ तक हड़कंप मचा हुआ है. पूरी कहानी प्रयागराज के धूमनगंज इलाके की है. ये वही इलाका है जिसे कभी अतीक का गढ़ कहा जाता था.

धूमनगंज के प्रीतम नगर कॉलोनी में लोगों की डिमांड पर नगर निगम की टीम सफाई करने पहुंचती है, पर बुलडोजर देखते ही सपा नेता अमरनाथ मौर्या गुस्सा जाते हैं. पहले वहां सुरक्षा में मुस्तैद जवानों से कुछ बात करते हैं, फिर दौड़ते हुए बुलडोजर के पीछे-पीछे जाते हैं और ड्राइवर को रोकने की कोशिश करते हैं, और कहते हैं. ये जमीन हमारी है, इस पर बाउंड्री है, हमारे पास इसके कागजात भी हैं, फिर भी नगर निगम के कर्मचारियों ने जबरन हमारी बाउंड्री तोड़ दी.

यहां रखी ईंट और बालू को वो मलबा बता रहे हैं. मैंने आत्मरक्षा में ये कदम उठाया, इसका लाइसेंस भी मेरे पास है. हालांकि सपा नेता ने जैसे ही ये हरकत की, तुरंत दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और हालात को कंट्रोल किया. पर बाद में पता चला कि सपा नेता का दावा पूरी तरह सही नहीं है, जिस जमीन पर ये दावा कर रहे हैं, वो पार्क की जमीन है, औऱ वहां बीते कई सालों से गणेश पूजा हो रही है.

भारतीय किसान यूनियन के स्थानीय कार्यकर्ता कहते हैं...ये जमीन विवेकानंद पार्क की है, इस पर हर साल पूजा होती है, लेकिन सपा नेता इस पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं, हमने सफाई के लिए नगर निगम की टीम बुलाई थी, लेकिन उसी दौरान सपा नेता हंगामा करने लगे. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या अमरनाथ मौर्या के दिमाग में दूसरा अतीक बनने की प्लानिंग चल रही है. ऐसा भी नहीं है कि ये कोई ग्राम प्रधान या जिला स्तर के नेता हों. बल्कि इन्हें सपा का केशव प्रसाद मौर्य कहा जाता है.

कौन हैं अमरनाथ मौर्य 

  • इनकी गिनती कभी मायावती के करीबी नेताओं में होती थी
  • साल 2002 में बसपा की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा
  • साल 2022 में स्वामी प्रसाद मौर्य ने इन्हें सपा में शामिल कराया
  • साल 2024 के चुनाव में फुलपूर सीट से सपा ने इन्हें टिकट दिया
  • हालांकि बीजेपी के प्रवीण पटेल को जीत मिली, अमरनाथ हार गए

कहते हैं हार के बाद भी अमरनाथ का रुतबा कम नहीं हुआ, स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी कहे जाने वाले अमरनाथ मौर्य ने कुछ समय बीजेपी में बिताए हैं, कहा जाता है कि साल 2022 के चुनाव में जब बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो ये समाजवादी पार्टी में चले गए थे और वहां जाकर सांसद बनने का सपना तो देखा लेकिन पूरा नहीं हुआ तो अब अपने इलाके में इस तरीके का काम करने लगे.

अब यूपी पुलिस अमरनाथ मौर्या की कुंडली खंगालने में लगी है कि क्या पार्क के अलावा कहीं और की भी जमीन पर इनकी बुरी नजर है. और ये सब किसकी शह पर हो रहा है. क्योंकि एक तरफ योगी आदित्यनाथ यूपी में माफियाओं की कब्जे वाली जमीन पर बुलडोजर चलवा रहे हैं, बड़े-बड़े माफिया को मिट्टी में मिला रहे हैं, तो दूसरी तरफ अमरनाथ मौर्य जैसे लोग किसकी शह पर ऐसा कर रहे हैं.

Recent News