पाकिस्तान भी होगा T20 वर्ल्ड कप से बाहर? PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी का गोलमोल जवाब!

Amanat Ansari 24 Jan 2026 07:29: PM 2 Mins
पाकिस्तान भी होगा T20 वर्ल्ड कप से बाहर? PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी का गोलमोल जवाब!

नई दिल्ली: Pakistan Cricket Board (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने ICC पर बांग्लादेश के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को T20 विश्व कप 2026 में खेलने का पूरा हक है और उनके साथ अन्याय किया जा रहा है. बांग्लादेश के बाहर होने के बाद से ही सवाल उठने लगे हैं कि क्या पाकिस्तान भी बायकॉट करेगा.

बता दें कि बांग्लादेश ने भारत में होने वाले मैचों के लिए अपनी टीम नहीं भेजने का फैसला किया, मुख्य वजह सुरक्षा संबंधी चिंताएं बताई गईं. शुरू में वे वेन्यू बदलकर श्रीलंका करने की मांग कर रहे थे, लेकिन ICC ने शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया. इसके बाद BCB ने खिलाड़ियों से चर्चा के बाद 22 जनवरी को बॉयकॉट का ऐलान कर दिया.

बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल

उनकी अपील को डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमिटी ने भी खारिज कर दिया. ICC ने अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया है. मोहसिन नकवी ने पत्रकारों से बातचीत में ICC के दोहरे मापदंडों की आलोचना की. उनका कहना था कि एक देश को जो छूट मिलती है, वही दूसरे को नहीं दी जा रही. उन्होंने ICC बोर्ड मीटिंग में भी यही बात उठाई थी. नकवी ने जोर दिया कि बांग्लादेश एक प्रमुख सदस्य देश है और उन्हें किसी भी हाल में टूर्नामेंट में शामिल होना चाहिए.

PCB ने पाकिस्तान सरकार पर छोड़ा फैसला

जब उनसे पूछा गया कि क्या पाकिस्तान भी बांग्लादेश की तरह विश्व कप से हट जाएगा, तो उन्होंने साफ कहा कि यह फैसला पाकिस्तान सरकार का होगा. प्रधानमंत्री अभी देश में नहीं हैं, उनके लौटने के बाद ही अंतिम निर्णय आएगा. PCB ICC से ज्यादा सरकार के निर्देशों का पालन करता है. उन्होंने आगे कहा कि अगर पाकिस्तान नहीं खेलता तो बैकअप प्लान तैयार हैं—Plan A, B, C, D सब सोचे गए हैं.

हाइब्रिड मॉडल में भारत-पाकिस्तान का मैच

पाकिस्तान के लिए T20 विश्व कप 2026 के सभी मैच श्रीलंका (कोलंबो) में ही शेड्यूल किए गए हैं, जो हाइब्रिड मॉडल का हिस्सा है. नकवी ने मांग की कि बांग्लादेश को भी यही सुविधा मिलनी चाहिए, क्योंकि वे भी ICC के फुल मेंबर हैं. एक देश को दूसरे पर शर्तें थोपने की इजाजत नहीं होनी चाहिए. यह बयान भारत पर तंज कसते हुए लग रहा था. पाकिस्तान और भारत का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में ग्रुप A में निर्धारित है. अभी तक पाकिस्तान ने कोई आधिकारिक बॉयकॉट की घोषणा नहीं की है. सब कुछ सरकार के फैसले पर टिका है.

Pakistan T20 World Cup PCB PCB Chairman Mohsin Naqvi Bangladesh Cricket

Recent News