बकरीद की छुट्टी का कन्फ्यूजन खत्म! 28 मई को यूपी में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर

Amanat Ansari 26 May 2026 06:59: PM 1 Mins
बकरीद की छुट्टी का कन्फ्यूजन खत्म! 28 मई को यूपी में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टी को लेकर चल रहे कन्फ्यूजन को सरकार ने खत्म कर दिया है. अब 28 मई 2026 (गुरुवार) को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इस दिन स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. यूपी सरकार के सामान्य प्रशासन अनुभाग के प्रमुख सचिव एसबीएस रंगा राव ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

क्यों बदली तारीख?

पहले सरकारी अवकाश कैलेंडर में बकरीद की छुट्टी 27 मई को घोषित की गई थी. लेकिन चांद दिखने के आधार पर तय होने वाली तारीख में बदलाव हुआ. चूंकि इस बार ईद-उल-अजहा 28 मई को मनाई जाएगी, इसलिए छुट्टी की तारीख को संशोधित कर 28 मई कर दिया गया है. बकरीद को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं.

योगी के सख्त निर्देश

  • नमाज केवल परंपरागत स्थलों पर ही पढ़ी जाएगी. सड़कों पर नमाज की बिल्कुल इजाजत नहीं होगी.
  • कुर्बानी केवल निर्धारित स्थलों पर ही की जाएगी. सार्वजनिक स्थानों पर पशु कुर्बानी पर पूरी तरह रोक.
  • प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्त प्रतिबंध.
  • कुर्बानी के बाद अपशिष्ट (कचरा) का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए.
  • खुले में मांस बिक्री और अवैध स्लॉटर हाउस पर रोक.
  • सरकार ने सुरक्षा, स्वच्छता और बिजली व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी के निर्देश दिए हैं.
Bakrid Holiday Yogi Government Announcement Declaration of Bakrid Holiday

Recent News