वक्फ की जमीन पर चुप्पी क्यों? योगी का SP-Congress पर तीखा पलटवार, राम मंदिर चंदे चोरी पर सवालों की बौछार

Amanat Ansari 07 Jul 2026 01:33: PM 1 Mins
वक्फ की जमीन पर चुप्पी क्यों? योगी का SP-Congress पर तीखा पलटवार, राम मंदिर चंदे चोरी पर सवालों की बौछार

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सपा और कांग्रेस पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि वक्फ के नाम पर हजारों हेक्टेयर जमीन हड़पने और बेचने पर ये पार्टियां चुप क्यों हैं?

मंगलवार को प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष एक घटना को हवा देकर हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा, "आज अयोध्या हर किसी को आकर्षित कर रही है. विपक्ष को यही दर्द है कि इतने लोग अयोध्या आ रहे हैं."

योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि "गिरगिट भी इनके रंग बदलने से शर्मिंदा हो जाएगा." उन्होंने आगे कहा, "ये लोग एक घटना को लेकर हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं और उनकी आस्था पर हमला बोल रहे हैं."

सीएम ने पूछा, "मैं सपा और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि अयोध्या में हुई चोरी को लेकर जो हिंदू आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं, क्या उन्होंने कभी वक्फ के नाम पर बेची गई हजारों हेक्टेयर जमीन पर एक शब्द भी बोला है?" उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों और कमजोर वर्गों को दी जाने वाली जमीन कुछ लोगों ने वक्फ के नाम पर हड़प ली और बेच दी, लेकिन कांग्रेस और सपा ने कभी इस पर आवाज नहीं उठाई.

राम मंदिर ट्रस्ट मामले पर योगी ने स्पष्ट किया कि ट्रस्ट ने खुद SIT जांच की मांग की थी. FIR दर्ज की गई और सबूत मिलने पर कार्रवाई हुई. फिर भी वक्फ घोटालों पर विपक्ष का मुंह क्यों बंद हो जाता है, यह सवाल उन्होंने बार-बार उठाया.

विपक्ष पर पुराने आरोप

सीएम योगी ने कांग्रेस पर राम और कृष्ण के अस्तित्व से इनकार करने और सपा पर राम भक्तों पर गोली चलाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही ये पार्टियां जाति और आस्था के नाम पर बंटवारा करने लगती हैं.

इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं एक जिले में एक मेडिकल कॉलेज, गंगा एक्सप्रेसवे, युवाओं के लिए भर्तियां और बिना भेदभाव वाली योजनाएं. राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच चल रही है और योगी सरकार का साफ संदेश है, "सच्चाई सामने आएगी, किसी भी दोषी को नहीं बचाया जाएगा."

CM Yogi Ram Mandir Waqf theft Ram Mandir donation theft

Recent News