Crime News: दादी बोली मेरे पास रहेगा तो पोते ने बेदर्दी से कर दिया खून, रातभर शव के पास सोया, सुबह चला गया स्कूल, पुलिस आई तो कांड देख कर रह गई हैरान

Rahul Jadaun 23 May 2025 08:11: PM 1 Mins
Crime News: दादी बोली मेरे पास रहेगा तो पोते ने बेदर्दी से कर दिया खून, रातभर शव के पास सोया, सुबह चला गया स्कूल, पुलिस आई तो कांड देख कर रह गई हैरान

Crime News: उत्तर प्रदेश के महिलाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां मुजासा गांव में एक 14 साल के ही छात्र ने गुस्से में अपनी दादी का बेरहमी से कत्ल कर डाला. इसके बाद वो रात भर दादी के शव के साथ ही सोता रहा, और सुबह एकदम सामान्य होकर स्कूल भी चला गया. किसी को इस वारदात का अंदाजा भी नहीं हुआ कि 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ क्या हो चुका है. ये पूरी घटना तब खुली जब बुजुर्ग की बेटी ने अपनी मां से संपर्क करने की कोशिश की तो फोन रिसीव नहीं हुआ. काफी देर तक फोन रिसीव नहीं होने की वजह से बेटी ने पड़ौसी के पास फोन करके उसे घर भेजा, जब पड़ौसी महिला के घर पहुंचा तो उसे विश्वास नहीं हुआ, बुजुर्ग वहां मृत हालत में थी. इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. जब पुलिस ने पोते के साथ पूछताछ की तो उसने स्वीकार कर लिया कि उसी ने दादी की हत्या की है.

स्कूल फीस को लेकर हुआ था विवाद

छात्र ने बताया कि उसने दादी से स्कूल फीस के लिए पैसे मांगे थे, जिसके जवाब में दादी ने कहा कि जब वह उनके साथ रहेगा तभी वो उसके फीस के लिए पैसे देंगी. नहीं तो पैसे नहीं दिये जाएंगे. ये बात इस बच्चे को नागवार गुजरी, और रात के समय जब महिला खाना खाकर सो गईं तब बच्चे ने पहले तो तकिए से दादी का मुंह दबाया, और बाद में गला घोंट कर उनकी हत्या कर दी. रातभर वो दादी के शव के पास ही सोता रहा, सुबह तैयार होकर स्कूल चला गया.

पुलिस की जांच में खुलासा

जब सूचना मिले के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने कई साक्ष्य जुटाए हैं, पुलिस का कहना है कि सख्ती से पूछताछ करने पर पोते ने दादी की हत्या करने की बात कबूल की है. फिलहाल पुलिस इस बच्चे को बाल सुधारगृह भेजने की तैयारी कर रही है.

जबकि मृतक बुजुर्ग महिला की बेटी का आरोप है कि सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि इस हत्या में किसी और का भी हाथ हो सकता है. उसने अपने चाचा पर हत्या में भागीदार होने का शक जताया है, हालांकि पुलिस का कहना है कि रिश्तेदारों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

Crime News Viral News student Killed Grandmother UP Police

Recent News