एक की लाश जामुन के पेड़ से, दूसरी गूलर पर... हरदोई में 18 साल के युवक और 30 साल की शादीशुदा महिला ने प्रेम के चलते दी जान

Amanat Ansari 31 Jul 2026 07:44: PM 1 Mins
एक की लाश जामुन के पेड़ से, दूसरी गूलर पर... हरदोई में 18 साल के युवक और 30 साल की शादीशुदा महिला ने प्रेम के चलते दी जान

हरदोई: बेमेल प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत सामने आया है. थाना अरवल क्षेत्र के हैदराबाद मजरा उमरौली जैतपुर गांव में 18 वर्षीय युवक ज्ञानेश्वर और 30 वर्षीय विवाहित महिला सरोजनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों के शव गांव से दूर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले.

ग्रामीणों के अनुसार, ज्ञानेश्वर और सरोजनी के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे. शुक्रवार को महिला के परिजन युवक के घर पहुंचे और इस रिश्ते का कड़ा विरोध करते हुए शिकायत की. विरोध और शिकायत के बाद दोनों रात में घर छोड़कर निकल गए.

ज्ञानेश्वर ने कुसुमखोर पुल के पास जामुन के पेड़ से फांसी लगा ली, जबकि सरोजनी ने करीब 500 मीटर दूर गूलर के पेड़ से अपनी जान दे दी. सुबह शव दिखने पर गांव में हड़कंप मच गया.

अरवल थाना पुलिस और हरपालपुर सीओ प्रवीण यादव की टीम मौके पर पहुंची. फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Hardoi Crime Arwal Police Station Lover Suicide Case Hardoi Police

Recent News