नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो लड़कियों के मिलकर शादी रचा ली. इस शादी की खास बात है कि परिजनों ने भी दोनों के रिश्ते को स्वीकार कर लिया और पूरे हिंदू रीति रिवाज से नई दुल्हन को घर लाया. वहीं शादी की घटना पूरे छतरपुर में चर्चा का विषय बनी हुई है. हर ओर लोग इसी बात की चर्चा कर रहे हैं.
घटना छतरपुर के नौगांव की बताई जा रही है. जानकारी मिली है कि नौगांव के ग्राम दौरिया की निवासी 23 वर्षीय सोनम 21 मार्च को अचानक घर से भाग गई थी. पुलिस उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट ताने में दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की. इस दौरान जब सोनम का नंबर ट्रेस किया गया तो, उसकी लोकेशन कानपुर में मिली.
पुलिस ने जब उससे फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने खुद ही थाने में आने की बात कही. फिर कुछ दिन बाद सोनम अन्य लड़की सोनम मानसी अलका वर्मन के साथ लौटी. जहां उसने परजिनों को बताया कि वह मानसी से प्यार करती है. फिर परिजनों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने तो परिजनों ने भी दोनों के रिश्ते को स्वीकार कर लिया.
फिर परिजन दोनों को एक स्थानीय मंदिर लेकर गए. हालांकि मंदिर प्रशासन ने विवाह कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद परिजन दोनों को लेकर थाने पहुंचे, जहां दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई. थाने में पुलिस ने दोनों के बयान भी दर्ज किए. वहीं शादी के बाद जब दोनों गांव पहुंची तो परिजनों के पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ गृह प्रवेश कराया.
इस शादी में सोन दूल्हा बना और मानसी को दुल्हन बनाया गया. परिजनों ने बताया कि हमें इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है. अगर हमारी बच्ची जिसे पसंद करती है और उसके साथ रहने पर खुश है तो हमें भी कोई आपत्ति नहीं है. उसकी खुशी में ही हम भी खुश हैं. वहीं शादी के बाद दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.