नालंदा मंदिर भगदड़: शीतला मंदिर में भारी भीड़ में मची अफरा-तफरी, 8 श्रद्धालुओं की मौत

Amanat Ansari 31 Mar 2026 11:39: AM 1 Mins
नालंदा मंदिर भगदड़: शीतला मंदिर में भारी भीड़ में मची अफरा-तफरी, 8 श्रद्धालुओं की मौत

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार सुबह एक मंदिर में भारी भीड़ के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई. मृतकों में ज्यादातर महिलाएं बताई जा रही हैं. कई अन्य श्रद्धालु इस घटना में घायल भी हुए हैं. प्रशासन ने अभी तक इस हादसे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. जांच शुरू कर दी गई है.

यह दुर्घटना नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित शीतला मंदिर में हुई. मंदिर में हर मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं. आज भी हजारों की भीड़ जमा थी. भीड़ प्रबंधन की कमी और सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण अचानक भगदड़ शुरू हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए.

घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मंदिर परिसर को खाली करा लिया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है. मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.

विशेष बात यह है कि आज नालंदा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल होने वाले हैं. इस बड़े कार्यक्रम के कारण जिला प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था मुख्य रूप से राजगीर की ओर केंद्रित रही, जिसकी वजह से मंदिर जैसी जगहों पर लापरवाही बरती गई, ऐसा स्थानीय लोग मान रहे हैं.

Bihar News Nalanda Stampede Nalanda Nalanda Sheetla Mandir

Recent News