बजाज यूँ तो हर बार कोई न कोई बाइक अपने दर्शकों के लिए लाता रहता है लेकिन इस बार जो बाइक उसने मार्किट में उतारी है उसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है... बता दें कि बजाज ने दुनिया की सबसे पहली सीएनजी बाइक को लांच कर दिया है. ख़ास बात ये है कि ये बाइक पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर दौड़ेगी. इस बाइक को ख़ास तौर ऐसे तैयार किया गया है कि ये भारत की सड़कों पर आसानी से दौड़ सके. बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में इस बाइक को लांच किया गया.. अब इस बाइक की खासियत क्या है आइये आपको बताते हैं.
सबसे पहले बात करते हैं इस बाइक की कीमत की.. खबरों के मुताबिक इस बाइक की कीमत 95 हज़ार रूपए एक्सशोरूम में राखी गयी है. ये बाइक तीन वेरिएंट में लांच हुई है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1.10 लाख रूपए एक्सशोरूम प्राइस रखी गयी है.. इस बाइक में 125 सीसी का सिंगल इंजीने दिया गया है.

इसमें 2 लीटर पेट्रोल फ्यूल टैंक के सतह साथ सीट के नीचे 2 किलोग्राम सीएनजी टैंक दिया गया है..मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज का ये दावा है कि अगर अपने इस बाइक में एक बार फ्यूल डलवाया है तो फिर ये बाइक 330 किलोमीटर तक दौड़ सकती है..
अब इसके टैंक की बात करें तो कई लोगों के मन में ये सवाल कि क्या इस बाइक का टैंक सुरक्षित है या नहीं. हल्की इस बाइक पर कई टेस्ट पहले से ही किये गए हैं. जिसको वीडियो भी सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हुआ है. जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद भी किया था.. आपको बता दें कि किसी भारी चीज़ से लेकिन इसके बावजूद भी सीएनजी टैंक को कुछ नहीं हुआ. साथ ही किसी भारी चीज से टकराने पर भी इसके टैंक पर कुछ असर नहीं पड़ा.