CBSE 12वीं बोर्ड का आया रिजल्ट, 87.98% बच्चे हुए पास

Global Bharat 13 May 2024 11:47: AM 1 Mins
CBSE 12वीं बोर्ड का आया रिजल्ट, 87.98% बच्चे हुए पास

CBSE बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. कक्षा 12वीं के छात्र तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं. बताया गया है कि इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं. पिछले साल की तुलना में रिजल्ट का पास प्रतिशत 0.65% बड़ा है.

लड़की 91 और 85 फीसदी पास हुए लड़के

लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 91 है, लड़के 85 फीसदी पास हुए हैं. ट्रांस्जेंडर स्टूडेंट्स 60 प्रतिशत पास हुए हैं. सभी सब्जेक्ट्स में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स ओवरऑल तिरावंदरम के पास हुए हैं, यहां के बच्चों का पास प्रतिशत 99.91 फीसदी है.

सबसे कम स्टूडेंट्स यूपी के प्रयागराज में पास हुए हैं, इनका पास प्रतिशत 78.25 फीसदी है. वहीं दिल्ली में ओवरऑल 94.97% बच्चे पास हुए हैं. विदेश में रहने वाले, सीबीएसई बोर्ड से पेपर देने वाले बच्चों का पास प्रतिशत 95.84% है.

Recent News