UP: योगी कैसे कर रहे थे मॉनिटरिंग वीडियो देख साजिश वाले होंगे सन्न बसंत पंचमी पर ऐसे शांति से हुआ शाही स्नान! हाथों में गदा, डमरू और शंख, शरीर पर भभूत, आंखों पर काला चश्मा और घोड़े-रथ की सवारी के साथ बसंत पंचमी के दिन जब साधू-संत शाही स्नान के लिए निकले तो सब देखते रह गए, हर-हर महादेव का उद्घोष पूरे प्रयागराज में गूंज रहा था, एक तरफ ये साधू-संत थे.
दूसरी तरफ 29 जनवरी की घटना से सहमे लोग, जिनके दिल में हर वक्त ये डर सता रहा था कि कहीं फिर कोई हादसा न हो जाए, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने ऐसा इंतजाम किया था कि आप भी देखकर दंग रह जाएंगे, ये तस्वीरें लखनऊ के सीएम आवास की है, जहां सीएम योगी के साथ बैठे हैं डीजीपी प्रशांत कुमार, और मुख्य गृह सचिव, और सामने दीवार पर टंगी टीवी में चल रहा है.
महाकुंभ की वीडियो, प्रयागराज में लगे सीसीटीवी फुटेज की तस्वीरें सीधा सीएम आवास पहुंच रही थी, सुबह उठते ही पूजा-पाठ करने के बाद करीब 3 बजे से ही, जब देश में ज्यादातर लोग सो रहे थे, सीएम योगी आदित्यनाथ ने संगम की तस्वीरें देखनी शुरू कर दी थी, और कई घंटे तक जब तक स्नान संपन्न नहीं हो गया, करीब 3 बजे तक योगी तस्वीरें देखते रहे, जिसका नतीजा ये हुआ कि बसंत पंचमी के दिन सकुशल करीब डेढ़ करोड़ लोगों ने शाम 3 बजे तक आस्था की डूबकी लगाई.
करीब 20 क्विंटल फूल हेलीकॉप्टर से बरसाए गए. संगम से 10 किलोमीटर दूर तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी. 30 से ज्यादा देशों के लोग संगम स्नान देखने पहुंचे, जो ये देखकर आश्चर्यचकित रह गए कि नागा साधू जिस रास्ते से गुजरे, उनकी चरणों की धूल उठाने के लिए लोग बोरी और प्लास्टिक लेकर दौड़ रहे थे, डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा आज का भीड़ नियंत्रण काफी अच्छा है.
बसंत पंचमी पऱ उमड़ने वाली भीड़ को लेकर इस बार प्रशासन ने ज्यादा पुख्ता तैयारियां की थी, करीब 200 ट्रेनी आईपीएस जहां भीड़ में मोर्चा संभाल रहे थे, तो वहीं महाकुंभ मेले में 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात दिखे. हेलिकॉप्टर से भीड़ की मॉनिटरिंग की तस्वीरें सामने आई, करीब 2750 CCTV लगाए गए, जिनका एक कंट्रोल रूम प्रयागराज में था, तो वहीं दूसरा कंट्रोल रूम सीधा सीएम आवास में बनाया गया था, जहां बैठकर सीएम योगी खुद एक-एक तस्वीरें लाइव देख रहे थे.