गर्लफ्रैंड को छोड़ने गांव पहुंचा बॉयफ्रेंड, ग्रामीणों ने पकड़ा तो हो गया बड़ा कांड, वीडियो हो रहा वायरल

Global Bharat 29 Sep 2025 11:49: AM 1 Mins
गर्लफ्रैंड को छोड़ने गांव पहुंचा बॉयफ्रेंड, ग्रामीणों ने पकड़ा तो हो गया बड़ा कांड, वीडियो हो रहा वायरल

गोंडा : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक अनोखी शादी का मामला सुर्खियों में आया है. यहां ग्रामीणों ने एक युवक और युवती को साथ घूमते देख लिया और फिर पूरे दोनों की शादी करा दी. दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां लोग अब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जिले के बैजपुर गांव के रहने वाले 20 वर्षीय सोनू मौर्या की खम्हरिया बाजार में चाय की दुकान है. इसी दौरान उसकी जान-पहचान गांव की ही रहने वाली 19 वर्षीय निशा मौर्या से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गए. 

कुछ दिन पहले सोनू अपनी प्रेमिका को बाइक पर घुमाने के लिए निकला हुआ था. घूमने के बाद जब वह युवती को गांव के पास छोड़ने जा रहा था कि तभी कुछ ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और मौके पर पकड़ लिया. इसके बाद खबर परिजनों तक पहुंची. गांव में पंचायत बुलाई गई. पंचायत में फैसला हुआ कि दोनों एक ही समाज से ताल्लुक रखते हैं और एक-दूसरे को पसंद भी करते हैं तो उनकी शादी करा देना चाहिए. परिजनों ने इस निर्णय के लिए तैयार हो गए. इसके बाद राम जानकी मंदिर में दोनों की शादी कराई गई. परिवार और ग्रामीणों की मौजूदगी में सोनू ने निशा की मांग में सिंदूर भरा और एक-दूसरे को जयमाला पहनाई. 

अब इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जहां तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक मंदिर में परिजनों के सामने अपनी प्रेमिका को पत्नी के रूप में मांग में सिंदूर डालकर स्वीकार कर रहा है. फिलहाल ये प्रेम कहानी अब प्रदेशभर में चर्चाओं में आ गई है.

Gonda News Gonda Breaking News Couple News Lover News Boyfriend-Girlfriend News UP News Gonda News In Hindi

Description of the author

Recent News