फवाद खान काफी दिनों से बड़े परदे से गायब हैं. ऐ दिल है मुश्किल के बाद से फवाद खान को ज्यादा किसी भी शो में या मूवी में देखा नहीं गया. आपको याद हो कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और सनम सईद का एक सीरियल आता था जिसका नाम था जिंदगी गुलज़ार है.. अब एक बार फिर से फवाद खान एक सुपरहिट शो लेकर अपने फैंस के सामने आने वाले हैं. इस शो का नाम है बजरख.
दरअसल इस शो में एक बार फिर से एक्टर फवाद खान और सनम सईद दिखाई देंगे. इसका टीजर भी रिलीज़ हो चुका है. जिसमे पहला लुक प्यारऔर रहस्य के रंगों से भरी एक कहानी दिखाई गई है.. जब से इस शो का टीजर लॉन्च हुआ है तब से ही फैंस फवाद खान को लेकर काफी एक्ससिटेड हैं.

बता दें कि बजरख शो से फवाद खान का लुक भी सामने आ चूका है. जो सोशल मीडिया में काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. साथ ही ये शो एक रिसोर्ट मालिक के इर्द-गिर्द घूमता नज़र आता है.. जो अपने बच्चों से अलग हो चूका होता है और अपनी तीसरी शादी में उनको इन्वाइट करता है.. अलग हो चुके बच्चों को अपनी तीसरी शादी में इन्वाइट करता है. देखा जाये तो इस शो में सभी की जिंदगी में उथल पुथल मची हुई है. टीजर ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं साथ ही एक्सकिटमेंट से भी भर दिया है.
अब फवाद खान की बता करें तो 2014 में एक फिल्म में काम करने के बाद फवाद खान ने बॉलीवुड सिनेमा में भी उतनी ही लोकप्रियता हासिल की है. आपको याद हो कि साल 2016 में भारत में पाक्सितानी एक्टर को बैन किया गया था जिसके बाद फवाद खान को वापस पाकिस्तान लौटना पड़ा था.. अब काफी सालों बाद फवाद खान अपनी बजरख सीरीज लेकर आने वाले हैं..