Facebook की पेरेंट कंपनी Meta ने अपनी पहली आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस चैटबॉट Meta AI को भारत में लांच कर दिया है.. इस साल अप्रैल के महीने में फेसुबक कंपनी के को फाउंडर Mark Zuckerberg ने Meta AI को पेश किया था और बताया था कि ये काम कैसे लकरेगा.. हालांकि इस फीचर के आने के बाद हर कोई इसे अपने अपने हिसाब से इस्तेमाल कर रहा है.. कह सकते हैं कि ये फीचर जितने काम का है उतना ही मज़ेदार भी है..मेटा एआई का इस्तेमाल यूजर्स Facebook, Instagram, WhatsApp और Messenger पर एक्सेस कर सकते हैं. ये सर्विस एकदम फ्री है. ये AI Chatbot Llama 3 पर काम करता है, जो कंपनी का सबसे एडवांस AI मॉडल है.
अब सवाल ये है कि इस एआई का इस्तेमाल कैसे करेंगे ? लोग इससे क्या क्या पूछ सकते हैं ?
तो सबसे पहले बता दें कि आप जब अपना व्हाट्सअप अपडेट करेंगे तो आपको अपनी व्हाट्सअप की स्क्रीन में ऊपर के साइड या नीचे के साइड एक सर्कल दिखाई देगा जो मेटा एआई है.. जब आप उस पर क्लिक करेंगे तो आपको वो कुछ टॉपिक्स दिखायेगा जिससे जुड़ा सवाल आप उससे पूछ सकते हैं. यही नहीं मेटा एआई तब तक आपके उन मैसेज से कनेक्ट नहीं करता, जब तक आप उससे कोई सवाल नहीं पूछते हैं. आप वॉट्सऐप पर पर सर्च फीचर का इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं और सर्च बार में जाकर पहले की तरह ही चैट्स में मैसेज, फ़ोटो, वीडियो, लिंक, GIF, ऑडियो, पोल और डॉक्यूमेंट्स सर्च कर सकते हैं. बता दें कि इसका असर आपके परसनल चैट पर असर नहीं पड़ेगा....
अब चलिए जानते हैं कि आखिर एआई मेटा क्या है...
दरसअल Meta AI एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके कई तरह के सवाल के जवाब दे सकता है. ये आपको सर्चिंग और प्लानिंग में मदद कर सकता है. सतह ही अगर आप इससे कोई भी सवाल या जानकरी पूछेंगे तो वो आपको उससे जुड़ी सभी लेटेस्ट जानकारियां भी देगा और आपके पूछे गए सवाल का जवाब भी देगा... यही नहीं आप इसकी मदद से इमेज और एनिमेशन भी तैयार कर सकते हैं. ये AI Assistant रियल टाइम सर्चिंग के साथ भी आता है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट और Google ने मिलकर तैयार किया है. ये आपको सर्चिंग और प्लानिंग में मदद कर सकता है. इसकी मदद से इमेज और एनिमेशन भी तैयार कर सकते हैं.

इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है.. इसकी मदद से यूजर्स आर्टिकल, कविता , टेक्स्ट का संक्षिप्त ब्यौरा तैयार करना और दूसरे भाषा को ट्रांसलेशन शामिल है. यही नहीं ये एआई फीचर और GIF भी जनरेट कर सकते हैं.
बता दें कि Facebook पर भी इस AI का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस AI असिस्टेंट की मदद से किसी पोस्ट के बारे में एक्स्ट्रा डिटेल्स मांग सकते हैं. किसी ने फेसबुक पर हिस्ट्री से जुड़ा कुछ पोस्ट किया, तो आप इस AI की मदद से उस टॉपिक पर दूसरी जानकारियों को भी सर्च अपडेट ले सकते हैं..