गोमती तट पर गंगा की सफाई और प्रदूषण से निपटने के लिए विशेष शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Rahul Jadaun 23 Mar 2025 01:18: PM 1 Mins
गोमती तट पर गंगा की सफाई और प्रदूषण से निपटने के लिए विशेष शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

लखनऊ: देश में लगातार नदियों को स्वच्छ और निर्मल करन के मिशन पर काम किया जा रहा है. ऐसा ही एक मिशन गंगा नदी को लेकर भी लिया गया है. जहां शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें जल संरक्षण और गंगा की पवित्रता मुख्य विषय था.

जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम

विश्‍व जल दिवस के अवसर पर राज्‍य स्‍वच्‍छ गंगा मिशन-उत्तर प्रदेश एवं जिला गंगा समिति,लखनऊ द्वारा भव्य कार्यक्रम गोमती नदी के तट पर आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम सुबह और शाम के दो सत्रों में संपन्न हुआ. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, स्वच्छता एवं गोमती नदी की पवित्रता बनाए रखने के प्रति जनजागरूकता फैलाना था.

गोमती नदी के तट पर हुआ कार्यक्रम

गोमती नदी मनकामेश्वर घाट, पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, स्वयंसेवकों, एनजीओ, एवं आम नागरिकों ने भाग लिया. इस दौरान जल प्रदूषण की चुनौतियों और इसे रोकने के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया.

विशेष शपथ ग्रहण समारोह

जल संरक्षण में एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रस्तुतियों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया. यहां लोगों ने एक लक्ष्य रखा कि हर हाल में जल संरक्षण किया जाएगा, और नदियों की पवित्रता के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में जल कलश समारोह का आयोजन किया गया, जो जल संरक्षण के महत्व को दर्शाने वाला एक विशेष कार्यक्रम था. इस दौरान नृत्य नाटिका का भी मंचन किया गया, जिसमें जल प्रदूषण की गंभीरता और इसके समाधान को कलात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया.

इस कार्यक्रम में स्वच्छ गंगा मिशन के अपर परियोजना निदेशक प्रभास कुमार भी सामिल हुए. प्रभास कुमार ने भी इसी प्रण को दोहराया कि हर परिस्तिथि में ये मिशन जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा

ganga cleaning program clean ganga mission state ganga committe lucknow ganga

Recent News