Chief Minister Joseph Vijay: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शपथ ग्रहण के अगले दिन ही पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के आवास पर पहुंचकर सबको चौंका दिया. दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात में दिखी गर्मजोशी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
#WATCH | Chennai: Tamil Nadu CM Vijay meets former CM and DMK President MK Stalin and former Dy CM Udhayanidhi Stalin at their residence.
— ANI (@ANI) May 11, 2026
(Source: DMK) pic.twitter.com/xsmH7uzoeZ
घर के मुख्य द्वार पर उदयनिधि स्टालिन ने विजय का स्वागत किया. अंदर पहुंचते ही एम.के. स्टालिन ने उन्हें जोरदार गले लगाया और हाथ पकड़कर सम्मान के साथ अंदर ले गए. यह नजारा देखने वालों के लिए काफी यादगार रहा.
चुनावों में जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेट्टरी कड़गम (TVK) और स्टालिन की द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही थी. इसके बावजूद नए मुख्यमंत्री का यह कदम राजनीतिक शिष्टाचार का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है. कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने इसे “सभ्य और परिपक्व राजनीतिक रवैया” बताया.
शपथ ग्रहण समारोह में क्या हुआ था?
इससे पहले सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा के पहले सत्र में सी. जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. प्रोटेम स्पीकर एम.वी. करुपैया ने उन्हें शपथ दिलाई. विजय के साथ उनके 9 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की, जिनमें एन. आनंद, आदव अर्जुन और के.ए. सेनगोट्टैयन प्रमुख हैं.
विधानसभा में एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS), ओ. पन्नीरसेल्वम (OPS) और उदयनिधि स्टालिन समेत अन्य विधायकों ने भी शपथ ली. यह मुलाकात तमिलनाडु की राजनीति में सौहार्द और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है.